भारत विकास परिषद ने संस्था के सदस्यों को बांटे फेस मास्क व सेनिटाइजर
संवाद सूत्र फगवाड़ा समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद फगवाड़ा ने लॉकडाउन के दौरान अध्यक्ष डॉ
By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Jun 2020 06:08 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jun 2020 06:08 PM (IST)
संवाद सूत्र, फगवाड़ा : समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद फगवाड़ा ने लॉकडाउन के दौरान अध्यक्ष डॉ. विजय शर्मा के नेतृत्व में सचिव हरजिंदर गोगना तथा कोषाध्यक्ष राजीव ओहरी की ओर से भारत विकास परिषद से जुड़े हर सदस्य के घर जाकर उन्हें सैनेटाइजर और फेस मास्क बाटा गया। सचिव हरजिंदर गोगना ने कहा कि सदस्य किसी भी संस्था की प्राथमिक इकाई हैं, इसलिए सदस्यों से संपर्क संस्था का प्रमुख प्रकल्प है।
इस मौके पर विपन ढींगरा, वरिंदर गोगना, राकेश गर्ग, शकर दास धीर, तेजस्वी भारद्वाज, रविंदर गुलाटी, चंद्रशेखर गुप्ता, प्रिया वरमानी, मनीष गुप्ता , विशाल टंडन तथा अशोक गुप्ता भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें