आक्सफोर्ड जूनियर स्कूल में मनाया दशहरा पर्व
आक्सफोर्ड जूनियर स्कूल में दशहरा पर्व मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 02:49 AM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 06:29 AM (IST)
संवाद सहयोगी, कपूरथला : आक्सफोर्ड जूनियर कपूरथला स्कूल में दशहरा पर्व को लेकर एक समारोह का आयोजन प्रिसिपल मोनिका वालिया की अध्यक्षता में किया गया। स्कूल स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रिसिपल मोनिका वालिया ने दशहरा क्यों मनाया जाता है, इसके बारे में विस्तार से विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को बताया। इस अवसर पर निशू तेजी, ज्योति शर्मा, कनु हुंदल, मोना अरोड़ा, गुरप्रीत मठारु, नीरू शर्मा, पूनम अरोड़ा, मेहक जग्गी, कविता, सिमरन व अंजू अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें