महिला ढाडी जत्थे ने कीर्तन कर किया निहाल
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भूलत्थ में 19वां विशाल कीर्तन दरबार इलाके की संगत के सहयोग से करवाया गया।
संवाद सहयोगी, भुलत्थ : प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भूलत्थ में 19वां विशाल कीर्तन दरबार इलाके की संगत के सहयोग से करवाया गया। कीर्तन सोसायटी के अध्यक्ष कुलवंत सिंह सहगल और नंबरदार सुखजिदर सिंह मुल्तानी ने बताया कि बाबा नानक के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सरबत के भले के लिए रखे श्री अखंड पाठ सहिब के भोग के बाद श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में पांच प्यारों की अध्यक्षता में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुलत्थ की ग्राउंड में कीर्तन दरबार सजाया गया। कुलवंत सिंह सहगल के अलावा इस अवसर पर नंबरदार सुखजिदर सिंह मुल्तानी, तेजिदर सिंह काला, निशान सिंह मुल्तानी, इकबाल सिंह, परविदर सिंह भिडर, सुनील शर्मा, बलविदर सिंह बाजवा, मनप्रीत सिंह बल, सुखजिदर सिंह रूबी, हरजिदर सिंह व अन्य उपस्थित थे।