फगवाड़ा के हर वार्ड में करवाएंगे सर्वपक्षीय विकास : धालीवाल
कांग्रेस उम्मीदवार बलविंदर सिंह धालीवाल ने फगवाड़ा के अलग-अलग गांवों में चुनाव प्रचार किया।
संवाद सूत्र, फगवाड़ा : फगवाड़ा विधानसभा सीट से उप चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार बलविन्द्र सिंह धालीवाल ने गत शाम शहर के वार्ड नंबर 31, 39 व 44 के अन्तर्गत मोहल्ला फ्रेंड्स कालोनी, शिवपुरी, चाचोकी, भगतपुरा व गुरुनानक पुरा में चुनावी सभाओं का आयोजन कर प्रचार किया। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री जोगिन्द्र सिंह मान, ब्लाक कांग्रेस फगवाड़ा शहरी प्रधान संजीव बुग्गा, सतबीर सिंह साबी वा¶िया, पप्पी परमार, यूथ प्रधान सौरव खुल्लर व अश्वनी शर्मा के अलावा अलग-अलग वार्ड के पार्षद उपस्थित थे। कालोनी निवासी युवाओं ने आप को छोड़ कांग्रेस में शामिल होने का एलान किया। मौके पर पार्षद जतिन्द्र वरमानी, मनीष प्रभाकर, दर्शन लाल धर्मसोत, परविन्द्र कौर, रमा रानी, संगीता गुप्ता, मदन लाल के अलावा मलकीयत सिंह रघबोत्तरा, अविनाश गुप्ता बाशी, पूर्व पार्षद सुशील मैनी, राजवंत सिंह झिक्का, नवजिन्द्र सिंह बाहिया, बोबी बेदी, नंबरदार गोपी बेदी, तजिन्द्र बावा, अशोक वधवा, साधू राम पीपारंगी, संत नछत्तर सिंह, नरिन्द्र सिंह ठेकेदार, केके शर्मा, डॉ. रमन शर्मा, पूर्व पार्षद पवित्र सिंह, रणजीत पाबला, सुखपाल सिंह बनिंग, लक्ष्मण सिंह आदि उपस्थित थे।