Move to Jagran APP

30 लाख से नडाला से माना की डेरियों को जाती सड़क होगी पक्की

देश की आजादी के 73 साल बाद आखिरकार नडाला से माना के डेरियों को जाती कच्ची सड़क को 20 साल पहले विधायक बीबी जागीर कौर ने पक्का करने के लिए नींव पत्थर रखा था।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 06:32 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 06:32 PM (IST)
30 लाख से नडाला से माना की डेरियों को जाती सड़क होगी पक्की
30 लाख से नडाला से माना की डेरियों को जाती सड़क होगी पक्की

संवाद सहयोगी, सुभानपुर : देश की आजादी के 73 साल बाद आखिरकार नडाला से माना के डेरियों को जाती कच्ची सड़क को 20 साल पहले विधायक बीबी जागीर कौर ने पक्का करने के लिए नींव पत्थर रखा था। दो बार रहे विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने भी इस सड़क को नजर अंदाज किया गया। शुक्रवार को कांग्रेस नेता अमनदीप सिंह गोरा गिल ने लगभग 30 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का उद्घाटन किया। जल्द ही इस सड़क को पक्का कर दिया जाएगा।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि यह सुनकर दुख होता है कि इस सड़क पर रहने वाले लोग 20 साल से सड़क के लिए तरस रहे हैं। इस सड़क के पूरा होने से एक दर्जन से अधिक नडाला से जुड़े डेरों में रहने वाले किसान परिवारों को फायदा होगा। यह सड़क नडाला को निहालगढ़ गांव से भी जोड़ती है। जल्द ही निहालगढ़ गांव से आगे एक पक्की सड़क बनाई जाएगी।

इस मौके पर ईओ के रणदीप सिंह वड़ैच, सुखजिदर सिंह संधू वाइस चेयरमैन मार्केट कमेटी, अमरीक सिंह गिल, अवतार सिंह वालिया, दलजीत सिंह नडाला, स्टीफन काला, मास्टर बलदेव राज, गुरप्रीत सिंह पड्डा वाइस चेयरमैन, मनप्रीत सिंह वालिया, रणजीत सिंह कहलों, हरजिदर सिंह मान, जगजीत सिंह मान, डा. चरणजीत सिंह सप्पल, संजीव जोशी, जीत सिंह बल, नंबरदार जसपाल सिंह, नम्बरदार दलजिदर सिंह, लकी भारद्वाज, सरताज सिंह, ठेकेदार करनैल सिंह, ठेकेदार सुरिदर छिदा, कुलदीप सिंह खख, जीत सिंह, गुरनाम सिंह, मनजीत सिंह मान, तरनजीत सिंह गोराया, तजिदर सिंह गिल, सुरिदर कुमार जोशी, हैप्पी, कुलवंत सिंह मान, सरपंच बहलोलपुर बिट्टू राम, फकीर चंद सूबेदार गंगा राम, अवतार सिंह मान, बलबीर सिंह मान, निशान सिंह घुमन, सुरजीत सिंह मान, महिदर सिंह मान, हरजिदर सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.