Move to Jagran APP

स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिकारी भी मनाएंगे पटाखे रहित दीवाली

दीपावली पर पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 09:32 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 09:32 PM (IST)
स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिकारी भी मनाएंगे पटाखे रहित दीवाली
स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिकारी भी मनाएंगे पटाखे रहित दीवाली

संवाद सहयोगी, कपूरथला : दीपावली पर पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे पटाखे रहित दीपावली मनाएं। इसी तरह प्रशासनिक अधिकारी भी पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पटाखे रहित दीवाली मना रहे हैं। उन्होंने शहर निवासियों को अपील की है कि दीपावली का त्योहार खुशी खुशी मिलजुल कर मनाएं। इस बारे में दैनिक जागरण ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बातचीत की। परिवार के साथ दीवाली मनाएंगे : एसएसपी

loksabha election banner

कपूरथला के एसएसपी सतिन्द्र ¨सह ने कहा कि वे स्वच्छ पर्यावरण के लिए पटाखों रहित अपने परिवार के साथ दीपावली का त्योहार मनाएंगे। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व पर बच्चों संग खुशियां बांट कर दीपावली का त्योहार मनाएंगे। उन्होंने शहर निवासियों को दीपावली की बधाइयां दी।

ग्रीन दीवाली मनाकर खुशियां बांटे : डीसी

कपूरथला के डीसी मोहम्मद तैयब ने कहा कि दीपावली का त्योहार रोशनी व खुशियों के त्योहार है। इसे पटाखों रहित ग्रीन दीवाली मनाकर जनता में खुशियां बांटे। अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी मिठाइयां बांट कर दीवाली मनाएंगे। उन्होंने शहर निवासियों को भी दीपावली की मुबारकबाद दी। पूजा-अर्चना कर मनाएंगे त्योहार : एडीसी

कपूरथला के एडीसी राहुल चाबा ने कहा कि दीपावली के त्योहार पर मेरी पत्नी पूरे घर को रंगोली से सजाकर व रंगोली में दीये जलाकर पूजा अर्चना करती है। वे पूरे परिवार की तंदुरुस्ती की कामना करते हुए दीपावली का पर्व मनाएंगे। शहर निवासी भी दीपावली का त्योहार पटाखों रहित मनाएं। गरीबों की मदद कर मनाएं दीवाली : एसएमओ

सिविल अस्पताल के एसएमओ रीटा बाला ने कहा कि दीपावली की खुशियों में हजारों के पटाखों को आग लगाने की बजाय किसी गरीब की मदद कर उसके घर खुशियों का दीपक जलाएं। पटाखों से वातावरण को प्रदूषित होने से बचाएं। उन्होंने जनता को जागरूक करते हुए कहा कि इस तरह से ग्रीन दीवाली मनाकर जहां पैसे की बर्बादी को रोका जा सकता। वहीं, पटाखों से फैलने वाले प्रदूषण से आंखों की कई बीमारियों से भी बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण के लिए पटाखों रहित दिवाली ही मनाएं। पूजा-अर्चना कर मनाएंगे पर्व : ईओ

नगर कौंसिल के ईओ-कूलभूषण गोयल ने कहा कि दीपावली का पर्व शहर निवासियों के लिए खुशियां लेकर आए। उन्होंने कहा कि वह अपने दीपावली का त्योहार अपने बच्चों के साथ पूजा अर्चना कर पटाखो रहित दीपावली का त्योहार मनाए। उन्होंने शहर निवासियों को दीपावली पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.