सैर कर रहे सरपंच पर जानलेवा हमला, मोबाइल और नकदी छीनी
सैर करने गए कांग्रेस से संबंधित सरपंच पर अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Nov 2019 02:14 AM (IST)Updated: Wed, 27 Nov 2019 06:11 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : सैर करने गए कांग्रेस से संबंधित सरपंच पर अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। बीते कल रात को खाना खाने के बाद गांव फरीद सराय के सरपंच लखबीर सिंह पुत्र रेशम लाल घर से सैर करने निकले थे। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों ने सरपंच पर तेजधार हथियारों सेहमला कर घायल कर दिया। घायल सरपंच ने बताया कि आरोपितों ने व्यक्तियों ने उनसे मोबाइल और 15 हजार रुपये भी छीन लिए। गंभीर हालत में घायल सरपंच को परिजनों ने सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। घटना के संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें