मास्टर केडर यूनियन ने नोटीफिकेशन की प्रतियां फूंक किया प्रदर्शन
शिक्षा विभाग में नई भर्तियों के लिए लागू किए गए वेतनमान का मास्टर केडर यूनियन द्वारा प्रदेश स्तर पर नोटीफिकेशन की कापियां जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
संवाद सहयोगी, कपूरथला : शिक्षा विभाग में नई भर्तियों के लिए लागू किए गए वेतनमान का मास्टर केडर यूनियन द्वारा प्रदेश स्तर पर नोटीफिकेशन की कापियां जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस संबंध में वीरवार को राज्य प्रेस सचिव संदीप कुमार दुर्गापुर एवं राज्य संगठन सचिव रंजीत सिंह विर्क के नेतृत्व में नोटीफिकेशन की कापियां फूंकी गई। कर्मचारियों की संख्या कम करने और केंद्रीय पैटर्न को लागू करने के फैसले की निदा करते हुए उन्होंने उक्त निर्णय को कर्मचारियों के लिए घातक बताया।
उन्होंने कहा कि सरकारों द्वारा कर्मचारी विरोधी फैसले भविष्य में तेज होंगे। इस कर्मचारी-विरोधी फैसले के जवाब में मास्टर केडर यूनियन पंजाब, पंजाब के सभी शिक्षकों को एकजुट होकर शिक्षक-विरोधी फैसले को वापिस लेने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेगा। इस अवसर पर अवतार सिंह, विनोद अरोड़ा, हरनेक सिंह गिल, परमिदर कौर गिल, हरसिमरत कौर, रितु शर्मा, रेखा, राजविदर कौर, शेली शर्मा आदि उपस्थित थे।