कृषि सुधार कानून के विरोध में काग्रेस का धरना आज
1 अक्टूबर को काग्रेस पार्टी पूरे देश में किसान अधिकार दिवस के रुप में मना रही है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 09:19 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 09:19 PM (IST)
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि व इंदिरा गाधी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर को काग्रेस पार्टी पूरे देश में किसान अधिकार दिवस के रुप में मना रही है। विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस) ने बताया कि कृषि सुधार कानून के खिलाफ राष्ट्र व्यापी सत्याग्रह के निर्देश काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाधी व पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दिए हैं जिसके तहत 31 अक्टूबर को सुबह नौ बजे नगर निगम फगवाड़ा कार्यालय के आगे उनकी अगुवाई में धरना दिया जाएगा। धरने में काग्रेस वर्कर, महिला काग्रेस, यूथ काग्रेस पदाधिकारी शामिल होंगे। विधायक धालीवाल ने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि समय पर धरने में पहुंच कर किसानों के हक में आवाज बुलंद करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें