लेबर कॉलोनी में लगे कूड़े के ढेर
लेबर कॉलोनी में सफाई-व्यवस्था चरमरा गई है।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : शहर में सफाई-व्यवस्था चरमरा गई है। सड़कों व वार्ड में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं जिसे राहगीरों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। निगम प्रशासन सफाई को लेकर गंभीर नहीं है। निगम के अंर्तगत आते क्षेत्रों में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं।
फगवाड़ा की लेबर कालोनी में बने नगर निगम के डंप पर कूड़े के ढेर लग गए हैं। लोगों का कहना है कि बेसहारा पशु कूड़े को सड़क पर फैला देते हैं। कई कई दिन तक क्षेत्र में कूड़ा पड़ा रहता है। क्षेत्र में ऐसा नजारा रोज देखने को मिलता है। सुबह से शाम तक एक जैसी स्थिति बनी रहती है लेकिन नगर निगम के अधिकारी सफाई को लेकर गंभीर नहीं है। लोगों का कहना है कि लेबर कालोनी रिहायशी इलाका है। कॉलोनी में लगातार गंदगी का पड़े रहने से बीमारी फैलने का खतरा है। लोगों ने कहा कि कि निगम प्रशासन का यह नैतिक फर्ज है बनता है कि वह क्षेत्र में पड़े गंदगी के ढेर को जल्द से जल्द उठाए और लोगों को समस्याओं का समाधान करें। क्षेत्र वासियों का कहना है कि कई बार निगम अधिकारियों को क्षेत्र से कूड़ा उठाने के लिए कहा गया लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।
इस संबंध में जब नगर निगम कमिश्नर गुरमीत सिंह मुल्तानी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में आ गया है। जल्द ही कूड़े की सफाई करवाई जाएगी। लोगों को परेशानी से राहत दिलाई जाएगी।