सीजेएम ने सुखजीत आश्रम का दौरा कर जांचे प्रबंध
जिला और सेशन जज किशोर कुमार ने सुखजीत आश्रम का दौरा किया।
जागरण संवाददाता, कपूरथला : जिला और सेशन जज किशोर कुमार, जसबीर कौर सिविल जज (सीडी) कपूरथला, मोनिका लांबा चीफ जूडिशियल मजिस्ट्रेट कपूरथला और अजीत पाल सिंह चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट कम सचिव जिला कानून सेवा अथारटी कपूरथला ने मंगलवार को सुखजीत आश्रम होम फार मेंटली रिटायर्ड चिल्ड्रेन कपूरथला का निरीक्षण किया। आश्रम के सुपरिंटेंडेट ने बताया कि आश्रम में रह रहे बच्चों के सेहत की जांच के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला से डाक्टरों की टीम समय-समय पर भेजी जाती है। इमरजेंसी होने की सूरत में बच्चों को विशेष तौर पर सिविल अस्पताल, कपूरथला में दाखिल करवाया जाता है। सेशन जज ने सीडीपीओ और आश्रम की सुपरिंटेंडेंट स्नेहलता को खाना पकाने वाली जगह की सफाई का ध्यान रखने तथा बच्चों को साफ पानी मुहैया करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आर्ट एंड क्राफ्ट अध्यापक रमा ने बच्चों की तरफ से तैयार की गई ड्राइंग सेशन जज को दिखाई। इसके उपरांत जिला और सेशन जज ने आर्य वात्सल्य गृह वैदिक आश्रम पुरानी दाना मंडी कपूरथला का भी दौरा किया गया। उन्होंने आश्रम की रसोई व सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। प्रधान कपूर चंद गर्ग प्रधान ने बताया कि आश्रम की ओर से झुग्गी झोंपड़ी में रह रहे लगभग 40 बच्चों को आश्रम में खोले गए स्कूल में मुफ्त शिक्षा दी जाती है। इस दौरान सुखजीत आश्रम और आर्य वात्सल्य गृह वैदिक आश्रम आश्रम में रह रहे बच्चों बिस्कुट वितरित किया गया। इस अवसर जिला प्रोग्राम अधिकारी स्नेह लता सीडीपीओ कम सुपरिंटेंडेंट सुखजीत आश्रम, कमला शर्मा सीनियर सहायक, कुलबीर कौर चिल्ला, विश्वजीत, कपूर चंद गर्ग प्रधान, संजीव कुमार लक्की और विजय खोसला उपस्थित थे।