Move to Jagran APP

डीजल-पेट्रोल के बढ़े हुए दाम वापस ले केंद्र सरकार

कांग्रेस नेता हर्ष शर्मा अश्विनी क्वात्रा व शरदानंद सिंह ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ रही कीमतों को जन विरोधी करार दिया है और केंद्र सरकार से पेट्रोल व डीजल की बढ़ाई गई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 06:15 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 06:15 PM (IST)
डीजल-पेट्रोल के बढ़े हुए दाम वापस ले केंद्र सरकार
डीजल-पेट्रोल के बढ़े हुए दाम वापस ले केंद्र सरकार

संवाद सूत्र, फगवाड़ा : कांग्रेस नेता हर्ष शर्मा, अश्विनी क्वात्रा व शरदानंद सिंह ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ रही कीमतों को जन विरोधी करार दिया है और केंद्र सरकार से पेट्रोल व डीजल की बढ़ाई गई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद तेल के दाम में वृद्धि कर मोदी सरकार ने लॉकडाउन की मार झेल रही जनता के प्रति संवेदनहीनता का परिचय दिया है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल में जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम गिर रहे थे, तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में वृद्धि की थी। इसके बाद फिर से पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम के कारण कृषि लागत बढ़ेगी साथ ही जरूरी सामान के दाम भी बढ़ जाएंगे और आम जनता पर बड़ा बोझ पड़ेगा। हर्ष शर्मा, अश्विनी क्वात्रा व शरदानंद सिंह ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार पेट्रोल से अधिक डीजल की कीमत हो गई है। उन्होंने कहा कि इस आपदा में केंद्र सरकार को लोगों को राहत देनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.