Move to Jagran APP

केंद्र सरकार करवा रही दिल्ली का विकास : सोम प्रकाश

केंद्रीय उद्योग व कामर्स राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद 11 फरवरी को आने वाले नतीजों में भाजपा की जीत का दावा किया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Feb 2020 01:44 AM (IST)Updated: Sun, 02 Feb 2020 01:44 AM (IST)
केंद्र सरकार करवा रही दिल्ली का विकास : सोम प्रकाश
केंद्र सरकार करवा रही दिल्ली का विकास : सोम प्रकाश

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : केंद्रीय उद्योग व कामर्स राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद 11 फरवरी को आने वाले नतीजों में भाजपा की जीत का दावा किया है। सोम प्रकाश दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में पूरी तरह से फेल रही है। सरकार से दिल्ली वासियों का मोह भंग हो चुका है। दिल्ली को विश्व का सर्वश्रेष्ठ शहर बनाने की ताकत और सोच सिर्फ भाजपा के पास है और भाजपा के संकल्प पत्र में इसका ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को जब भी मौका मिला है, उन्होंने देश का भविष्य बदलने का काम किया है। सोम प्रकाश ने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ही दिल्ली का विकास करवा रही है जबकि केजरीवाल सरकार ने लोगों से झूठे वादे कर उन्हें गुमराह करने के अलावा कोई काम नहीं किया है। भाजपा की ओर से जारी संकल्प पत्र में उन बातों का जिक्र है, जिसपर सर्वश्रेष्ठ दिल्ली के निर्माण के लिए भाजपा सत्ता में आने पर काम करेगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.