युवती से अश्लील हरकत करने वाले पर केस
थाना सुभानपुर की पुलिस ने युवती से अश्लील हरकत करने के आरोप में एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 01:34 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 01:34 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सुभानपुर : थाना सुभानपुर की पुलिस ने युवती से अश्लील हरकत करने के आरोप में एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। आरोपित की पहचान कोडा वासी लक्खन खोले सुभानपुर के रूप में हुई है। शहर निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह चार जून को शाम छह बजे अपनी हवेली पर पशुओं को चारा डाल रही थी। इस दौरान आरोपित ने उसके साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें