पूरी तरह से फेल हो चुकी कैप्टन सरकार : श्वेत मलिक
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : प्रदेश की कैप्टन सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में पंजाब की जनता से किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। लोग अब कांग्रेस सरकार से दुखी होकर त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : प्रदेश की कैप्टन सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में पंजाब की जनता से किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। लोग अब कांग्रेस सरकार से दुखी होकर त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। यह बात प्रदेश भाजपा प्रधान एवं सांसद इंजी. श्वेत मलिक ने स्थानीय भाजपा विधायक सोम प्रकाश की मौजूदगी में फगवाड़ा के रेस्ट हाऊस में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अम¨रदर सिंह ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन सत्ता में आने के बाद सभी वादों से मुकर गए। श्वेत मलिक ने कहा कि कैप्टन सरकार के शासन में प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। किसानों का कर्जा माफ नहीं किया गया है। नशा खत्म नहीं किया गया है, युवाओं को स्मार्ट फोन नहीं मिले व युवा रोजगार को तरस रहे है। वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही हैं। विधवा पेंशन नहीं मिल रही है व न ही दिव्यांगों को पेंशन दी जा रही है। पंजाब में एमरजेंसी हालात बने हुए है। श्वेत मलिक ने नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि सिद्धू एक लाफ्टर चैलेंज की तरह राजनीति कर रहा है, सिद्धू सिर्फ पैसों की अनाउंसमेंट तो कर आते है, लेकिन वहां हकीकत में यहां पैसे अनाउंस किए होते है, वहां पर पैसा कोई नहीं पहुंचता है, जिसके चलते प्रदेश का गांव गांव एवं शहर विकास से पिछड़ा हुआ है। वहीं प्रदेश का वित्त मंत्री भी इस पर चुप्पी साध कर बैठा है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री अरुण जेटली के गुण गाता था और राहुल गांधी को पप्पू बताता था, वहीं आज कांग्रेस का मंत्री बनने के बाद राहुल गांधी को वे अपना गुरु बताकर कांग्रेस को अपनी मां बताता है। उन्होंने प्रदेश की कैप्टन अम¨रदर सिंह सरकार ने महिलाओं, यूथ, किसान व विद्यार्थियों से चुनावों से पहले किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया। जिसके चलते भाजपा अब कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। श्वेत मलिक ने कहा कि भाजपा का मकसद लोगों को न्याय दिलाना व कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों से अवगत करवाना है। वहीं, पार्टी की गुटबजाी को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है, सभी भाजपा वर्कर एकजुट होकर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। इस अवसर पर स्थानीय भाजपा विधायक सोम प्रकाश, जिला भाजपा महासचिव अनुराग मनखंड, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रमेश सचदेवा व राकेश दुग्गल, भाजपा उपाध्यक्ष प्रदीप आहूजा, भाजपा प्रधान परमजीत सिंह पम्मा चाचोकी, भाजपा सचिव सुदेश शर्मा, पार्षद म¨हदर पाल थापर, पार्षद इंद्रजीत सोनकर, पार्षद राज कुमार गुप्ता व अन्य उपस्थित थे।