हिदू नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे कैप्टन सरकार : शिवसेना
शिवसेना पंजाब के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पलटा ने प्रदेश में हिदू नेताओं को सुरक्षा देने की मांग की है।
संवाद सूत्र, फगवाड़ा : शिवसेना पंजाब के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पलटा ने प्रदेश में हिदू संगठनों से जुड़े नेताओं पर हो रहे हमलों को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह से माग करते हुए कहा कि हिदू नेताओं को आवश्यक सुरक्षा प्रदान की जाए। पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजेश पलटा सहित शिवसेना पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि दत्त, व्यापार सेल के प्रधान अशोक आहूजा, शहरी प्रधान अुंकर बेदी व गौरव बग्गा ने कहा कि जिस प्रकार हिदू नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है वह निंदनीय है। हनी महाजन पर हुए हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस हमले में उनके एक साथी की जान चली गई। लुधियाना में अमित अरोड़ा तथा मनी शेरा पर भी गोलिया चलाई गई है। हिदू संगठनों के नेता आतंकियों के निशाने पर हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था की दयनीय स्थिति ने आतंकियों के हौसले बुलंद कर दिये हैं। हनी महाजन के हमलावर भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। लुधियाना के नेताओं पर हमला करने वालों बारे भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी। उन्होंने कहा कि यदि हिदू नेताओं की सुरक्षा को पुख्ता न किया गया तो आने वाले दिनों में यह हमले और बढ़ेंगे जिससे प्रदेश की शाति भी भंग होगी।