कैप्टन सरकार ने पंजाब का विकास नहीं, विनाश किया : सुखबीर बादल
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कपूरथला के सर्कुरल रोड में पार्टी दफ्तर का उद्घाटन किया।
जागरण संवाददाता, कपूरथला : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को कपूरथला के सर्कुलर रोड पर पार्टी के जिला दफ्तर का उद्घाटन किया। दफ्तर का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के दौरान सुखबीर सिंह बादल ने कैप्टन अमरिदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि कैप्टन प्रदेश के सबसे नाकाम मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। उन्होंने कभी भी लोगों के पास जाकर उनकी समस्या जानने का प्रयास नही किया है। सुखबीर ने घोषणा की कि वह आगामी दो माह के भीतर प्रदेश के 117 विधान सभा क्षेत्रों में बैठक करेंगे। इस दौरान वर्करों से मुलाकत कर उनकी समस्याओं का समाधान भी करेंगे।
बताते चलें कि अकाली दल की स्थापना के 100 साल बाद जिले के शिरोमणि अकाली दल को पहली बार अपना दफ्तर नसीब हुआ है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में आने वाले नगर निगम चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं को बहुत मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार से लोग बहुत दुखी है। कांग्रेस सरकार ने पिछले चार वर्षों के दौरान पंजाब का विकास करने की बजाए सिर्फ विनाश ही किया है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के नेता रेत माफिया तथा शराब माफिया के तौर पर काम कर रहे हैं जिसको प्रदेश के लोग भली-भांति जानते है।
उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल की अगुआई में पंजाब में जब भी सरकार बनी है, प्रदेश का विकास हुआ है। किसानों, समाज के कमजोर वर्ग, पिछड़ी श्रेणियां तथा अनुसूचित जाती के लोगों की भलाई के लिए कई स्कीम चलाई गई लेकिन कैप्टन सरकार ने स्कीमों को लगभग खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में 90 प्रतिशत अनाज मंडियां प्रकाश सिंह बादल की सरकार समय ही बनाई गई थी। केंद्र सरकार के नए कानून से मंडियों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को कृषि कानूनों को रद करना चाहिए। हलका इंचार्ज परमजीत सिंह एडवोकेट ने बैठक में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सर्बजीत सिंह मक्कड़, नकोदर के विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला, शिअद हलका प्रभारी एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा, शिअद जिला अध्यक्ष शहरी हरजीत सिंह वालिया, देहाती अध्यक्ष दविदर सिंह ढप्पई, एसजीपीसी सदस्य जरनैल सिंह डोगरावाला, पूर्व पार्षद इंजीनियर छज्जा सिंह, साबका एमसी हरबंस सिंह वालिया, शिअद नेता अमरबीर सिंह लाली, दविदरबीर सिंह चाहल, ठेकेदार कुलविदर सिंह सैंहबी, स्त्री अकाली दल जिला अध्यक्ष बलजिदर कौर कालड़ा, स्त्री अकाली दल देहाती अध्यक्ष दलजीत कौर वालिया, मीडिया प्रभारी केके टंडन, यूथ अकाली दल दोआबा जोन के सीनियर उपप्रधान अवि राजपूत, विक्की गुजराल, पूर्व पार्षद, पूर्व पार्षद सुखविदर सिंह सुक्खा, डा. दविंदर सिंह कालड़ा, विक्की चीमा, विकास सिधि, शिअद नेता इंद्रजीत सिंह जुगनू, जत्थेदार वरियाम सिंह कपूर, सुखदेव सिंह कादूपुर, हरजीत सिंह काका, जगजीत सिंह शम्मी, एडवोकेट परमजीत सिंह लद्दड़, बलबीर सिंह, सुखजिदर सिंह बब्बर, मोनू वालिया, गुरप्रीत सिंह बंटी वालिया आदि मौजूद थे।