Move to Jagran APP

Punjab Assemby Byelection: 2022 के विधानसभा चुनाव का ट्रायल है उपचुनाव : प्रभात झा

भाजपा के पंजाब प्रभारी प्रभात झा ने कहा कि पंजाब में हाे रहे उपचुनाव 2022 के पंजाब विधानसभा का ट्रायल हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 08:45 AM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 08:45 AM (IST)
Punjab Assemby Byelection: 2022 के विधानसभा चुनाव का ट्रायल है उपचुनाव : प्रभात झा
Punjab Assemby Byelection: 2022 के विधानसभा चुनाव का ट्रायल है उपचुनाव : प्रभात झा

फगवाड़ा (कपूरथला), जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश भाजपा प्रभारी प्रभात झा ने कहा कि पंजाब में हो रहे विधानसभा उपचुनाव 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के ट्रायल हैं और इसके परिणाम राज्‍य में सत्‍ता परिवर्तन की नींव रखेंगे। उन्‍होंने राज्‍य की कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सरकार को पूरी तरह विफल करार दिया।

loksabha election banner

वह यहां अकाली-भाजपा की ओर से फगवाड़ा हलके से भाजपा प्रत्याशी राजेश बाघा के पक्ष में रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली को केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्य सभा सदस्य श्वेत मलिक ने भी संबोधित किया।

 प्रभात झा ने कहा कि पंजाब में चारों विधानसभा सीटों फगवाड़ा, मुकेरियां, दाखा व जलालाबाद में होने वाले उपचुनाव साल 2022 के विधानसभा चुनावों की नींव है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक ने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार अब तक की सबसे फेल सरकार है। विजय सांपला ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश व लोकहित में शानदार काम कर रही है।

कांग्रेसियों से डरने की जरूरत नहीं : सोम प्रकाश

केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने आरोप लगाया कि फगवाड़ा में सरकार की शह पर कांग्रेसी धक्केशाही कर रहे हैं और पुलिस इनके साथ मिली हुई है। उन्होंने कहा कि किसी को भी कांग्रेसियों से डरने की जरूरत नहीं है। सोम प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस धक्केशाही करके चुनाव जीतना चाहती है और सरकार के मंत्री फगवाड़ा में आकर दखलअंदाजी कर रहे हैं।

कांग्रेस ने कोई वादा पूरा नहीं किया : मजीठिया

वरिष्ठ शिअद नेता और पूर्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में कैप्टन सरकार लोगों से बड़े-बड़े वादे कर सत्ता में आई थी। सत्ता में आते ही सरकार अपने सभी वादे भूल गई है। पंजाब के लोगों का कैप्टन सरकार से मोह भंग हो चुका है। प्रदेश का हर वर्ग सरकार से दुखी है और सरकार को सबक सिखाने का मन बना चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.