Move to Jagran APP

भाजपाइयों ने अरुण जेटली को दी श्रद्धाजलि

भाजपा मंडल फगवाड़ा के कार्यकर्ताओं ने अरुण जेटली को नमन किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Aug 2020 02:11 AM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2020 06:13 AM (IST)
भाजपाइयों ने अरुण जेटली को दी श्रद्धाजलि
भाजपाइयों ने अरुण जेटली को दी श्रद्धाजलि

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : भाजपा मण्डल फगवाड़ा की ओर से सोमवार को देश के पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धाजलि अर्पित की गई। इस दौरान मंडल प्रधान परमजीत सिंह पम्मा के अलावा पूर्व मेयर अरुण खोसला सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरुण जेटली की तस्वीर पर पुष्प भेंट कर उन्हें याद किया। पम्मा चाचोकी ने कहा कि अरुण जेटली बहुत ही सौम्य स्वभाव तथा मधुर भाषा में बात करने वाले व्यक्तित्व के स्वामी थे। उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी। वे भाजपा के सच्चे सिपाही थे जो छात्र राजनीति से जनसंघ में आए। आपातकाल के समय लोकतंत्र की रक्षा की शपथ लेकर तत्कालीन इंदिरा गाधी सरकार के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसमें परिवार की प्रतिष्ठा नहीं बल्कि कार्यकर्ता की क्षमता को देखा जाता है। भाजपा में एक छोटा कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत के बलबूते पर शीर्ष पद पर पहुंच सकता है। अरुण जेटली के राजनीतिक सफर पर नजर डालें तो इस तथ्य को सहज ही समझा जा सकता है। इस दौरान मेयर अरुण खोसला, महिला नेत्री निक्की शर्मा तथा मंडल महासचिव परमिंद्र सिंह ने भी स्व. जेटली के बारे में अपने विचार पेश किए। इस अवसर पर नीतिन चड्ढा, लाडी, सागर चड्ढा, ईशू व ऋषि आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.