एक बार फिर केंद्र में आएगी भाजपा: प्रभाकर
केंद्र में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी क्योकि मोदी सरकार ने देश में वह कर दिखाया है जो पिछली सरकारें 70 साल से नही कर सकी है। केंद्र की मौजूदा सरकार ने जितना विकास कार्य कराए हैं, उतने किसी भी पूर्व की सरकार ने नहीं कराए। उक्त विचार ट्रासपोर्टर किशन देव प्रभाकर ने शनिवार को अपने विचार व्यकत करते हुए कहा कि नोट बंदी करवा क प्रधानमंत्री न¨रदर मोदी ने लोगों के पास छुपा कला धन निकला और लोगों के मुफ्त बैंक खाते खोले।
संवाद सूत्र, कपूरथला : केंद्र में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। क्योकि मोदी सरकार ने देश में वह कर दिखाया है, जो पिछली सरकारें 70 साल से नहीं कर सकी है। केंद्र की मौजूदा सरकार ने जितने विकास कार्य कराए हैं, उतने किसी भी पूर्व की सरकार ने नहीं कराए। यह बात ट्रांसपोर्टर किशन देव प्रभाकर ने शनिवार को कही। उन्होंने कहा कि नोटबंदी करवा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के पास छुपा कला धन निकाला और लोगों के मुफ्त में बैंक खाते खोले। इसलिए जनता में भाजपा के प्रति विश्वास और बढ़ता जा रहा है। ट्रांसपोर्ट्रर किशन देव ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लगन, मेहनत और निष्ठा के साथ घर घर पहुंचकर केंद्र सरकार की नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
असम में भाजपा की सरकार आई, तो राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के जरिए 40 लाख घुसपैठियों को चिह्नित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने के बाद घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस देश को गुमराह कर रही है जबकि भाजपा सरकार किसानों का गेहूं, चावल, मक्का समर्थन मूल्य के साथ खरीदने का काम कर रही है।