भाजपा मंडल फगवाड़ा ने विधायक से की त्यागपत्र की माग
पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के करीब 64 करोड़ रुपये के घोटाले में विधायक का नाम जुड़ने पर त्यागपत्र की माग की है।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : भाजपा मंडल फगवाड़ा के प्रधान परमजीत सिंह पम्मा चाचोकी ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के करीब 64 करोड़ रुपये के घोटाले में विधायक का नाम जुड़ने पर त्यागपत्र की माग की है। पम्मा चाचोकी ने कहा कि नैतिकता के आधार पर स्थानीय विधायक को त्यागपत्र देना चाहिए। वहीं, साधू सिंह धर्मसोत को कैबिनेट मंत्री के पद से बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि काग्रेस का इतिहास घोटालों से भरा पड़ा है। जब केंद्र की सत्ता काग्रेस के पास थी, तो वहा नित नए घोटाले सामने आते रहे और अब पंजाब में भी घोटालों का पर्दाफाश होने लगा है।
इस दौरान पम्मा चाचोकी के साथ मौजूद मंडल महासचिव परमिंदर सिंह, बलविंदर ठाकुर, उपाध्यक्ष अमित सचदेवा, सचिव सैफी चढ्डा, रीना खोसला और कैशियर डॉ. पवन कुमार ने कहा कि मोदी सरकार को केंद्र की सत्ता में छह वर्ष से अधिक समय हो चुका है, लेकिन आज तक कोई घोटाला नहीं हुआ। देश की जनता को समझ लेना चाहिए कि काग्रेस पार्टी भ्रष्टचार की जननी है। जब यह पार्टी सत्ता में होती है तो जनता के खजाने पर घोटाले करके डाका डालती है और जब विपक्ष में होती है, तो देश हित में उठाये जाने वाले कदमों और बनाई जाने वाली नीतियों में अड़ंगा डालती है। उन्होंने कहा कि काग्रेस पार्टी इन्हीं हरकतों की वजह से अब खत्म होने की कगार पर पहुंच चुकी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में पंजाब से भी काग्रेस का सफाया होना तय है। भाजपा नेताओं ने कहा कि अनुसूचित जाति के गरीब छात्रों की स्कॉलरशिप राशि हड़प करने वाली काग्रेस को पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी।