भाजपा मंडल ने मनाया देश के प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन फगवाड़ा भाजपा मंडल की ओर से मनाया गया।
संवाद सूत्र, फगवाड़ा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन फगवाड़ा भाजपा मंडल की ओर से प्रधान परमजीत सिंह पम्मा चाचोकी की अध्यक्षता में मनाया गया। इस दौरान सबको पीएम मोदी के जन्मदिन की बधाई दी तथा उनकी लंबी आयु की प्रार्थना की। इस मौके पर केक भी काटा गया। प्रधान परमजीत सिंह पम्मा चाचोकी ने कहा कि पीएम मोदी जैसे यशस्वी, दुरदर्शी व गरीबों की भलाई की सोच रखने वाले नेता कभी कभी पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में तरक्की के कई नए आयाम हासिल किए तथा देश विश्व में एक शक्ति के रुप में बन कर उभरा है। उन्होंने कहा कि मोदी के शासन में विदेशों में एक नई पैठ बनी है तथा विश्व ने भारत का लोहा माना है कि यदि भारत के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई तो भारत इसका जबाब देने में सक्षम है। पीएम मोदी के शासन में पाक को करारा जबाब दिया तथा आज पाक विश्व पटल पर आतंकवाद को लेकर अलग थलग पड़ चुका है। उन्होंने परमपिता के चरणों में प्रार्थना की नरेंद्र मोदी को लंबी आयु बख्शे ताकि देश को विश्व गुरु बनाने का सपना पूरा हो सके। इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष प्रदीप आहुजा, मेयर अरुण खोसला, गगनदीप सोनी, चंद्रेश कौल, वीरा राम वलजौत, नितिन चड्ढा, भारती शर्मा, प्रमोद मिश्रा, राजीव पाहवा के अलावा भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।