भाजपा नेताओं ने वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किए
भारतीय जनता पार्टी मंडल सुल्तानपुर लोधी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अटल बिहारी वाजयेपी की जयंती मनाई
संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : भारतीय जनता पार्टी मंडल सुल्तानपुर लोधी के कार्यकर्ताओं और नेताओं की ओर से भाजपा जिला कपूरथला उपाध्यक्ष पवन सेठी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर समागम का आयोजन करवाया गया। दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी के जीवन पर चर्चा की और उनके तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पवन सेठी ने कहा कि वाजपेयी जी देश सेवा, राष्ट्रीयता, भारतीय संस्कृति मानवीयता तथा उच्च जीवन मूल्यों के प्रतीक थे। विकास की जो रूपरेखा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी व वर्तमान में पीएम नरेंद्र मोदी उसी के अनुरूप समाज के हर वर्ग को इस धारा से जोड़ने का कार्य बखूबी कर रहे हैं। सेठी ने कार्यकर्ताओं को वाजपेयी जी के बताए मार्ग पर चलते हुए अपना जीवन लोगों की सेवा में लगाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर पार्टी महासचिव प्रेम कुमार भगत, रविद्र कुमार ठेकेदार, केवल कृष्ण तुली, उपाध्यक्ष बलबीर सिंह दीपेवाल, बाबा सकत्तर सिंह, डाक्टर रत्नागर झा, कश्मीरी लाल नागपाल, सुखदेव राज भारद्वाज, मास्टर रजिदर कुमार मितू, दर्शन सिंह, रविद्र कुमार मिटू जैन, जनिन्दर जैन, डिप्पी भागरथ, विश्वदीप डोगरा, बलदेव सिंह जज, दिनेश डोगरा, रोहित सूद, जंग बहादुर भट्टी, दर्शन सिंह, धरमिदर भगत, राजेश मोगला, गौरव सेठी, बिट्टू भागरथ, सुनील टंडन, जीसी बग्गा, लवप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।
जयंती पर भाजपा नेताओं ने वाजपेयी को किया याद
संवाद सहयोगी, कपूरथला : भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाजपा मंडल के प्रधान धर्मपाल महाजन की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं व नेताओं ने पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य यज्ञदत्त ऐरी विशेष तौर पर शामिल हुए। धर्मपाल महाजन ने पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और देश के लिए उपलब्धियों का जिक्र किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य यश महाजन, जगदीश शर्मा, पवन धीर, अशोक माहला, संदीप वालिया, अश्वनी तुली, आकाश कालिया, राजेश पासी, पीयूष मनचंदा, शशि पाठक, अश्वनी मल्होत्रा, गौरव महाजन, राजन, सुशील भल्ला, प्रेम अग्रवाल, बलविदर सिंह, धर्मवीर बोबी आदि उपस्थित थे।