Move to Jagran APP

प्रदेश भाजपा प्रधान पर हमले के पीछे बड़ी साजिश : दुग्गल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हुए हमले की भाजपा नेताओं ने निंदा की है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 03:11 AM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 03:11 AM (IST)
प्रदेश भाजपा प्रधान पर हमले के पीछे बड़ी साजिश : दुग्गल
प्रदेश भाजपा प्रधान पर हमले के पीछे बड़ी साजिश : दुग्गल

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हुए हमले को लेकर सूबे की राजनीति गरमा गई है। इस मामले को लेकर भाजपा अध्यक्ष और सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह आमने-सामने आ गए हैं। भाजपा इस मामले में काग्रेस का हाथ होने की बात कर रहे हैं। नगर कौंसिल फगवाड़ा के पूर्व प्रधान बलभद्रसेन दुग्गल व भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के पूर्व सचिव अशोक दुग्गल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है व इसे पंजाब सरकार की साजिश बताया है। उन्होंने पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर से आग्रह किया है कि हमले पर डीजीपी को धारा 307 के तहत मामला दर्ज करने के निर्देश दें। उन्होंने काग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा काग्रेस नेता पंजाब सरकार की शह पर पुलिस प्रशासन के सहयोग से भाजपा को निशाना बना रहे हैं। अश्वनी शर्मा पर हुए हमले के पीछे बहुत बड़ी साजिश है जिसकी उच्चस्तरीय जाच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने इस जानलेवा हमले में कांग्रेस के शामिल होने का आरोप लगाया है और इसे लेकर उनके पास सबूत होने की बात भी कही है। इसके बावजूद पुलिस ने पंजाब सरकार के दबाब में पहले तो अज्ञात आरोपितों पर केस दर्ज कर दिया, फिर केस में इरादा-ए-कत्ल की धारा नहीं लगाई गई है जबकि फुटेज में अश्वनी शर्मा पर हमला करने वालों की तस्वीर साफ नजर आ रही है। भलभद्रसेन दुग्गल व अशोक दुग्गल ने आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.