शहीद भगत सिंह की जीवनी बताई
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : जीडीआरडे बोर्डिग पब्लिक स्कूल आदर्श नगर फगवाड़ा में जेसमीन हाउस के
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : जीडीआरडे बोर्डिग पब्लिक स्कूल आदर्श नगर फगवाड़ा में जेसमीन हाउस के इंचार्ज जनदीप कौर के सहयोग से शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया गया। गगनदीप ने अपने भाषण के माध्यम से शहीद भगत सिंह के जीवन पर रोशनी डाली। उन्होंने बताया भारत की आजादी के इतिहास में अमर शहीद भगत सिंह का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। भगत सिंह का जन्म जन्म 28 सितम्बर, 1907 को पंजाब के जिला लायलपुर में बंगा गाव में हुआ था। छठी कक्षा के निशान सिंह का अपने जन्मदिन वाले दिन भगत सिंह की वेशभूषा में आना आकर्षण का केंद्र रहा। निशान सिंह ने अपनी कविता के माध्यम से भगत सिंह के देश के प्रति प्रेम को पेश किया। मंच संचालन सीमा ने किया। स्कूल के चेयरमैन अमित शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भगत सिंह महान देश भक्त थे और उन्होंने देश के लिए हंसते-हंसते अपना जान कुर्बान कर दिया। युवाओं को चाहिए कि वे भगत सिंह को अपना आदर्श मानकर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष करें।