Move to Jagran APP

वाजपेयी की अस्थियां पंजाब की ब्यास नदी में भी होंगी विसर्जित

पंजाब एवं हरियाणा की नदियों में भी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां प्रवाहित की जाएंगी। पंजाब में ब्‍यास और हरियाणा में सरस्‍वती व यमुना नदियों में इनका विसर्जन होगा।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 01:05 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 09:02 PM (IST)
वाजपेयी की अस्थियां पंजाब की ब्यास नदी में भी होंगी विसर्जित
वाजपेयी की अस्थियां पंजाब की ब्यास नदी में भी होंगी विसर्जित

जेएनएन, कपूरथला। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियाें काे 22 अगस्त को ब्यास में नदी में भी विसर्जित किया जाएगा। वाजपेयी जी की अस्थियां देश की सौ नदियों में प्रवाहित जानी है। इसी के तहत पंजाब में उनकी अस्थियां ब्यास नदी में प्रवाहित की जाएंगी। 

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश सचिव उमेश शारदा, भाजपा जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम पासी व भाजपा जिला महासचिव मनू धीर ने बताया कि 22 अगस्त को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियों को भाजपा के पंजाब प्रधान श्वेत मलिक लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां से वाजपेयी जी के समर्थकों, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का काफिला दरिया ब्यास के लिए रवाना होगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर में मिला दुर्लभ पी-फेनोटाइप ब्लड ग्रुप, देश का दूसरा मामला

अस्थियां दोपहर बाद करीब तीन बजे ब्‍यास नदी तक लाई जाएंगी। वहां हिंदू रीति-रिवाजों अनुसार ब्यास नदी में वाजपेयी जी की अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। ब्यास नदी में पंजाब के सभी शहरों व गांवों से पार्टी के नेतागण व कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंचेंगे।

यमुना और सरस्‍वती नदियों में भी प्रवाहित की जाएंगी अस्थियां

वाजपेयी जी की अस्थियों का विसर्जन हरियाणा में सरस्वती और यमुना नदी में भी होगा। वीरवार को हिंदुओं के पवित्र स्थल पिहोवा और यमुनानगर में हथनीकुंड बैराज पर पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां विसर्जित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी व विधायक उमेश अग्रवाल और प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला 22 अगस्त को सुबह 11 बजे नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय से फूलों से सजे दो अलग-अलग रथ में अस्थि कलश लेकर बहादुरगढ़ बार्डर पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल, मंत्रियों के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देंगे।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन के मुताबिक बहादुरगढ़ बार्डर से एक रथ रोहतक, जींद व कैथल होते हुए पिहोवा पहुंचेगा। सुभाष बराला इस रथ के साथ चलेंगे। मार्ग पर सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी प्रदेश महासचिव संदीप जोशी व प्रदेश सचिव जवाहर सैनी की रहेगी। पिहोवा में सरस्वती घाट पर अस्थियां विसर्जित की जाएंगी।

दूसरा अस्थि कलश लेकर रथ शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा की अगुआई में सोनीपत, पानीपत, घरौंडा, करनाल, इंद्री, लाडवा व रादौर होते हुए यमुनानगर पहुंचेगा। इस मार्ग की व्यवस्था भाजपा के प्रदेश महासचिव एडवोकेट वेदपाल व प्रदेश सचिव सत्यवान शेरा देखेंगे। इस दौरान दोनों रूटों पर आमजन भी पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियों के दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.