पुण्यतिथि पर अरुण जेटली को किया याद
बीजेपी मंडल भुलत्थ की तरफ से परू्व केन्द्रीय मंत्री स्व. अरूण जेटली की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Aug 2020 02:04 AM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2020 02:04 AM (IST)
संवाद सहयोगी, नडाला : भाजपा मंडल भुलत्थ के सदस्यों ने अध्यक्ष डॉ. धर्मपाल शारदा की अगुआई में सोमवार को भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अरुण जेटली की प्रथम पुण्यतिथि पर बावा लाल दयाल मंदिर मुरार में श्रद्धांजलि समारोह करवाया। समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व. अरूण जेटली को श्रद्धासुमन अर्पित किए। डॉ. धर्मपाल शारदा ने जेटली के जीवन के बारे सभी कार्यकर्ताओं को विस्तारपूर्वक बताया और उनकी भाजपा के प्रति समर्पण और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। महासचिव हरिक जोशी ने भाजपा में जेटली के योगदान को याद किया। मौके पर मीना कुमारी शारदा, रवि कुमार, राजीव कुमार, गगन शर्मा, मंगल दास,जतिन्द्र कुमार, अभिषेक ठाकुर आदि सदस्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें