अनीता सोम प्रकाश आज मनाएंगी तीज
केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश की पत्नी समाज सेविका अनीता सोम प्रकाश शनिवार को तीज मनाएंगी।
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 07:35 PM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 06:27 AM (IST)
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश की पत्नी समाज सेविका अनीता सोम प्रकाश शनिवार को तीज मनाएंगी। अनीता सोम प्रकाश ने बताया कि तीज का त्योहार स्थानीय अर्बन अस्टेट स्थित पार्क में धूमधाम से मनाया जाएगा और यह समारोह दोपहर 2 बजे शुरू होगा। उन्होंने कहा कि समारोह को लेकर सभी तैयारिया मुकम्मल कर ली गई है। अनीता सोम प्रकाश ने समूह फगवाड़ा वासियों से समारोह में शामिल होने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि समाज सेविका अनीता सोम प्रकाश की ओर से हर साल बड़े स्तर पर तीज का त्योहार अर्बन अस्टेट में धूमधाम से मनाया जाता है। समारोह में शहरी एवं ग्रामीण स्तर से हजारों की संख्या में महिलाएं और लोग शिरकत करने पहुंचते है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें