यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ब्लाक स्तर पर मशीनों की वेरीफिकेशन खेतीबाड़ी अधिकारी के कार्यालय में होगी
हेड खेतीबाड़ी अधिकारी कपूरथला डा.मनजीत सिंह ने कहा कि जिले के कार्यालयों में होगी।

संवाद सहयोगी, कपूरथला : मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी कपूरथला डा.मनजीत सिंह ने कहा कि जिले के किसानों की ओर से साल 2021-22 दौरान पराली प्रबंधन के लिए खरीद की गई मशीनरी पर सब्सिडी देने के लिए मशीनों की भौतिक वेरीफिकेशन ब्लाक स्तर पर ब्लाक खेतीबाड़ी अधिकारी के कार्यालय में की जाएगी।
इस मौके पर उन्होंने किसानों को अपील करते हुए कहा कि इस साल जिन किसानों, रजिस्टर्ड किसान सोसायटियों, ग्राम पंचायतों व सहकारी सभाओं ने खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग पंजाब के आनलाइन पोर्टल के जरिए प्रवानगी मिलने उपरांत पराली प्रबंधन की अलग-अलग मशीनों की खरीद की है। वह अपनी खरीद की हुई मशीनों व सबंधित जरूरी दस्तावेज जैसे कि विभाग से प्राप्त मंजूरी पत्र, आइ कार्ड जैसे आधार कार्ड, मशीनरी खरीद का असली बिल व अन्य सबंधित दस्तावेज खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग के ब्लाक स्तर के कार्यालयों में एक नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक तस्दीक करवाएं।
किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ब्लाक कपूरथला के किसान कृषि विज्ञान केंद्र कपूरथला, ब्लाक सुल्तानपुर लोधी के किसान नजदीक पुडा कालोनी ग्राउंड तलवंडी चौधरियां रोड सुल्तानपुर लोधी और ब्लॉक ढिलवां, ब्लाक फगवाड़ा व ब्लाक नडाला के किसान अपने सबंधित ब्लाक खेतीबाड़ी अधिकारी के कार्यालयों में अपने खेती औजारों की वेरीफिकेशन करवा सकते है। इस मौके पर खेतीबाड़ी अधिकारी ब्लाक कपूरथला डा. एचपीएस भरोत ने बताया कि ब्लाक खेतीबाड़ी कार्यालय में पुख्ता जगह न होने कारण ब्लाक कपूरथला के अधीन पड़ते क्षेत्रों के किसानों, सोसायटियों की वेरीफिकेशन कृषि विज्ञान केंद्र कपूरथला में एक नवंबर को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगी।
