कार की टक्कर से एक्टिवा सवार महिला घायल
फगवाड़ा के भुल्लाराई बाईपास के नजदीक कार की टक्कर से महिला घायल हो गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 01:57 AM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 01:57 AM (IST)
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : गाव साहनी के स्कूल से ड्यूटी खत्म करने के एक्टिवा पर घर जा रही अध्यापिका को को गांव भुल्लाराई बाईपास के पास पीछे आ रही अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में अध्यापिका गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में दाखिल करवाया गया है। घायल अध्यापिका की पहचान सुमन वासी फगवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। सिविल अस्पताल फगवाड़ा में उपचाराधी सुमन ने बताया कि वह गाव साहनी में अपनी स्कूल की डयूटी निभाने के बाद एक्टिवा से फगवाड़ा की ओर आ रही थी। जब वह गाव भुल्लाराई के पास पहुंची तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। हादसे में बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें