शुगर चेकअप कैंप में 60 लोगों ने करवाई जांच
लोक सेवा दल ने शुक्रवार को 1
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 10:15 PM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 06:05 AM (IST)
संवाद सूत्र, फगवाड़ा : लोक सेवा दल ने शुक्रवार को 18वां ब्लड शुगर कैंप लगाया। इसमें 60 लोगों के फ्री ब्लड शुगर की जांच की गई। इस कैंप की शुरुआत मुख्य अतिथि दविंदर सिंह ने की। संस्था के प्रधान वरिदर शर्मा ने बताया कि शुगर की बीमारी हो जाए तो घबराए नहीं चाहिए। नियमित व्यायाम व सैर जरूर करें और डॉक्टरों की सलाह से दवाई लें। ऐसे ही किसी के कहने पर दवाई मत लें। नियमित ब्लड की जांच जरूर करवाए। उन्होंने बताया कि लोक सेवा दल की ओर से कैंप हर महीने के पहले रविवार को लगता है। इस अवसर पर दल के प्रधान वरिदर शर्मा, पवन कश्यप, प्रदीप बंसल, मनमोहन सिंह वालिया, निरवैर सिंह नड्डा, डा. कालिया, विशाल वर्मा भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें