तलवंडी माधो की सड़क पर लगाए 400 पौधे
पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल के नेतृत्व में पौधारोपण मुहिम चलाया गया
संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल के नेतृत्व में चल रहे पौधारोपण मुहिम के तहत सीचेवाल और तलवंडी माधो की सड़कों पर 400 पौधे लगाए गए हैं। ये पौधे गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में लगाए जा रहे हैं।
संत सीचेवाल ने कहा कि गुरु साहिब की बातें मनुष्य को हमेशा प्रकृति के साथ तालमेल बिठाना सिखाती हैं। गुरु नानक देव जी के 550वें जयंती पर 550 पौधे लगाने के लिए अभियान भी शुरू किया गया जिसने गावों में लोगों का ध्यान पौधे लगाने के लिए आकर्षित किया गया। दोनों प्रमुख एतिहासिक गावों में तलवंडी माधो की सड़कों पर बड़े पैमाने पर पेड़ लगाए जा रहे हैं। गाव के युवा नेता गुरविंदर सिंह बोपाराय और अमरीक सिंह संधू ने कहा कि पंजाब के पारंपरिक पेड़ लगाने को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में एक विशेष किस्म के पेड़ हैं। पंजाब अपने अर्जुन, बेहेरा, सुजान, टुट, ताहली, किकर, चमेली, नीम, बोहर, पिप्पल, पिलकन, बिल, बेरी और आम के पेड़ों के लिए जाना जाता था। अब इन पेड़ों की संख्या तेजी से घट रही है। संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कार सेवा से सेवा ने क्षेत्र की नियति और तस्वीर बदल दी है। पाल सिंह ने कहा कि दोनों क्षेत्रों की सड़कों पर जामुन और नीम के पेड़ लगे हैं।