दूसरे राज्यों से भुलत्थ आए 11 लोगों को किए आइसोलेट
महाराष्ट्र कर्नाटक व दिल्ली से आए 11 लोगों को सब डिवीजन अस्पताल भुलत्थ में आइसोलेट किया गया है।
धर्मपाल शारदा, नडाला : कोरोना वायरस के चलते राज्य के लोगों का दूसरे प्रदेशों से पंजाब आना जारी है। मंगलवार को देर रात महाराष्ट्र, कर्नाटक व दिल्ली से आए 11 लोगों को सेहत विभाग की ओर से सब डिवीजन अस्पताल भुलत्थ के विशेष आइसोलेशन वार्ड में आइसोलेट किया गया है। मंगलवार देर शाम भुलत्थ के गांव मांगेवाल, नडाला, मिर्जापुर, चकोकी, भटनूरा कलां, सिधवां, ढिलवा व दमूलिया निवासी मंगलवार को देर शाम भुलत्थ अस्पताल में सीधे पहुंचे है। इनमें एक व्यक्ति कर्नाटक, एक दिल्ली व नौ महाराष्ट्र से आए है।
उक्त सभी लोग दूसरे प्रदेशों में काम करते थे। कोरोना वायरस की महामारी कारण अब अपने रिहायशी इलाके में पहुंचे हैं। सिविल अस्पताल भुलत्थ के सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. देस राज भारती ने उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र, कर्नाटक से दिल्ली से आए 11 व्यक्तियों को भुलत्थ अस्पताल में आइसोलेट किया गया है जिनमें कुछेक के टेस्ट हुए है। लेकिन कुछ लोग देरी के साथ आए है, उनके टेस्ट होने अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संबंधी अस्पताल में 14 लोगों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए है, जिनमें 12 सैंपल पूल सैपलिग से संबंधित है।
34 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट आई नेगेटिव
महाराष्ट्र से आए दो परिवारों सहित 34 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसमें दो परिवारों के आठ सदस्य शामिल है जो महाराष्ट्र से यहां आए है तथा भुलत्थ के गांव भदास व फतेहगढ़ निवासी है। इससे अलावा 26 टेस्ट पूल सैंपलिंग के है। एसएमओ भुलत्थ डॉ. देस राज भारती ने बताया कि महाराष्ट्र से लौटे आठ लोग अस्पताल में आइसोलेट किए गए है जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इन्हें घर भेज दिया गया है। सभी 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में रहेंगे।
जैद के कोरोना पॉजीटिव केस के बाद सेहत विभाग हुआ चौकस
दूसरे प्रदेशों से भुलत्थ में आ रहे लोगों को सेहत विभाग आइसोलेट कर रही है। पिछले दिनों तक स्क्रीनिग करने के बाद चार व्यक्तियों को गांव जैद स्थित उनके घरों में क्वारंटाइन कर दिया गया था, जिनमें एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आ गई थी। सेहत विभाग की टीम ने उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। सेहत विभाग अब बाहरी प्रदेशों से आ रहे लोगों को सीधे भुलत्थ में आइसोलेट कर रहा है।