1000 किलो लाहन बरामद, आरोपित फरार
थाना फतूढींगा की पुलिस ने 1000 किलो लाहन बरामद कर दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना फतूढींगा की पुलिस ने 1000 किलो लाहन बरामद कर दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। एएसआइ राजविदर सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मचारी गांव बागूवाल के टी-प्वांइट के पास मौजूद थे। सूचना मिली कि ब्यास के नजदीक कच्चा रास्ता जो कि गांव बागूवाल से ब्यास को जाता है, के साथ लगती धान की खेत में तिरपाल बिछाकर शराब बनाने का काम कर रहे हैं। छापामारी करने पर लाहन बरामद किया जा सकता है। थाना फत्तूढ़ींगा की पुलिस ने छापामारी के दौरान 500 किलो लाहन बरामद किया। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपित मौके से फरार हो गया।
एक अन्य मामले में थाना फत्तूढ़ींगा की पुलिस ने 500 किलो लाहन बरामद किया है। एएसआइ बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मचारी गश्त के दौरान मंड के पास मौजूद थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने दरिया ब्यास के किनारे पर छापामारी कर वहां से 500 किलो लाहन बरामद किया। पुलिस को देखकर आरोपित मौके से फरार हो गया। थाना फत्तूढ़ींगा की पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।