Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab News: फगवाड़ा में गैर-कानूनी तरीके से ट्रैक्टर रेस के आयोजन में हुआ हादसा, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

    पंजाब में प्रतिबंधित होने के बावजूद भी ट्रैक्टर रेस का आयोजन किया जा रहा है। फगवाड़ा में गैरकानूनी तरीके से कराई जा रही ट्रैक्टर रेस में बड़ा हादसा हो गया। रेस में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर लोगों के ऊपर चढ़ गया। इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और अनेक लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

    By Jagran News Edited By: Rajiv Mishra Updated: Sun, 16 Jun 2024 01:37 PM (IST)
    Hero Image
    फगवाड़ा में ट्रैक्टर रेस के दौरान हुआ हादसा

    संवाद सूत्र, फगवाड़ा। फगवाड़ा के गांव डूमेली में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब गैरकानूनी ढंग से करवाई जा रही ट्रैक्टर रेस में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर लोगों के ऊपर जा चढ़ा।

    इस दुर्घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। फगवाड़ा पुलिस ने आयोजकों व ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज करके एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस प्रशासन के पास नहीं थी कोई जानकारी

    मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को गांव डूमेली में ट्रैक्टर रेस करवाई जा रही थी तो शाम के वक्त एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर लोगों की भीड़ पर जा चढ़ा।

    इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और अनेक लोग घायल हो गए। कुछ घायलों को सिविल अस्पताल और अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

    ध्यान देने वाली बात यह है कि किसी समारोह का इतने बड़े स्तर पर आयोजन फगवाड़ा इलाके में किया जा रहा था लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं थी।

    प्रतिबंध होने के बाद भी हुआ था इसका आयोजन

    हादसे के तुरंत बाद डीएसपी फगवाड़ा जसप्रीत सिंह, थाना रावलपिंडी के एस एच ओ लाभ सिंह पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। डीएसपी जसप्रीत सिंह ने कहा के इस ट्रैक्टर रेस की कोई भी जानकारी पुलिस प्रशासन को नहीं दी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर रेस सहित अन्य कुछ मुकाबलों पर पंजाब में प्रतिबंध है,बावजूद इसके ट्रैक्टर रेस का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के चोट लगी है, जबकि एक घायल की हालत गंभीर है।

    यह भी पढ़ें- Punjab Politics: पंजाब में BJP की हार के लिए कौन जिम्मेदार? AAP ने खोली पोल, सुनील जाखड़ के CM आवास वाले बयान पर साधा निशाना

    आरोपियों पर केस दर्ज कर किया गिरफ्तार

    डीएसपी जसप्रीत ने बताया के सुखविंदर सिंह पुत्र साधू सिंह, तीरथ सिंह पुत्र हरमेल सिंह, दीपा पुत्र दर्शन सिंह, शामा गढ़िया पंच पुत्र अज्ञात, तनवीर सिंह पुत्र शामा, नीता पुत्र नामालूम सभी निवासी डूमेली, बूटा पुत्र नामालूम निवासी रिहाना जटां पुत्र नामालूम निवासी मूसापुर, रूपा पुत्र नामालूम निवासी जंड सराला, सुखदेव सिंह पुत्र नामालूम निवासी जैठपुर व बचितर सिंह पुत्र हिम्मत सिंह निवासी डूमेली के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज करके बचितर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Punjab News: पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का महत्‍वपूर्ण फैसला, तलाक के बाद भी पत्नी मांग सकती है स्थायी गुजारा भत्ता