Move to Jagran APP

सिद्धू मूसेवाला का विवादित SYL गाना यूट्यूब ने चैनल से हटाया, सरकार की शिकायत पर उठाया कदम

Sidhu Moose Wala SYL Song सिद्धू मूसेवाला के गीत एसवाईएल को यूट्यूब ने साइट से हटा दिया है। बीस घंटे के अंदर इसे डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा था। इस गाने में सतलुज यमुना लिंक के पानी को लेकर सिद्धू मूसेवाला ने बोल रचे थे।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 02:04 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 02:04 PM (IST)
सिद्धू मूसेवाला का विवादित SYL गाना यूट्यूब ने चैनल से हटाया, सरकार की शिकायत पर उठाया कदम
सिद्धू मूसेवाला का विवादित गीत एसवाईएल को यूट्यूब ने हटा दिया है। पुरानी फोटो

आनलाइन डेस्क, जालंधर। सिद्धू मूसेवाला को लेकर फिर बड़ी खबर आई है। यूट्यूब ने हाल में रिलीज उनके विवादित गीत एसवाईएल को उनके चैनल से हटा दिया है। दो दिन पहले रिलीज होने के बाद यह गाना विवादों में आ गया था। 20 घंटे के अंदर इसे डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा था। अब तक इसे 2.70 करोड़ लोग देख चुके थे। यूट्यूब की साइट पर जाने पर इस गाने का वीडियो नहीं खुल रहा है। इसमें लिखा आ रहा है कि भारत सरकार की शिकायत पर इसे भारत में साइट से हटा दिया गया है। हालांकि यू-ट्यूब में कई अन्य चैनलों में गाने की वीडियो चल रही है।  

loksabha election banner

बता दें कि एसवाईएल गाने में सतलुज यमुना लिंक के पानी को लेकर सिद्धू मूसेवाला ने बोल रचे थे। इसमें खालिस्तानी आतंकवादी बलविंदर सिंह जटाणा का नाम भी प्रयोग किया था। इसमें मूसेवाला ने पंजाब के पानी की एक भी बूंद किसी को न देने की बात कही थी। इसे लेकर विवाद इतना बढ़ गया था कि इसके जवाब में हरियाणा के गीतकारों ने भी गीत लिखकर रिलीज कर डाले। 

यूट्यूब ने साइट पर ये लिखा

यूट्यूब पर सिद्धू मूसेवाला के आधिकारिक चैनल पर इस गीत की वीडियो क्लिक करने पर वीडियो नहीं खुलता है। यूट्यूब की ओर से एक नोट लिखा दिखता है। इसमें लिखा है कि यह सरकारी की ओर से लीगल शिकायत के कारण यह सामग्री इस कंट्री डोमेन में उपलब्ध नहीं है।  

हरियाणा तक पानी पहुंचाने के लिए बननी थी सतलुज यमुना लिंक नहर

बता दें कि सतलुज यमुना लिंक नहर योजना का उद्घाटन वर्ष 1982 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था। नहर से हरियाणा के अलावा कुछ पानी दिल्ली के लिए भी जाना था। हालांकि उद्घाटन के बाद योजना राजनीतिक विवादों में घिर गई। इसी बीच 23, जुलाई 1990 में खालिस्तानी आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा के सदस्य बलविंदर सिंह जटाणा ने चंडीगढ़ में योजना से जुड़े दो इंजीनियरों की हत्या कर दी । इसके बाद इस नहर पर काम कभी शुरू नहीं हो पाया। मामला अब भी सर्वोच्च न्यायालय में है। मूसेवाला ने एसवाईएल गाने में जटाणा का नाम लिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.