Move to Jagran APP

गांधी विनीता आश्रम में पला-बढ़ा युवक बना नशा तस्कर, 1 किलो चरस के साथ गिरफ्तार Jalandhar

सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह ने बताया कि आरोपित शेरू के पिता की काफी साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद वह जालंधर के गांधी वनिता आश्रम में रहने लगा था।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 04:40 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 08:33 AM (IST)
गांधी विनीता आश्रम में पला-बढ़ा युवक बना नशा तस्कर, 1 किलो चरस के साथ गिरफ्तार Jalandhar
गांधी विनीता आश्रम में पला-बढ़ा युवक बना नशा तस्कर, 1 किलो चरस के साथ गिरफ्तार Jalandhar

जालंधर, जेएनएन। शहरी पुलिस के सीआईए स्टाफ ने एक किलोग्राम चरस के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव शकरपुरा के 23 वर्षीय पंकज पिपलानी उर्फ शेरू के रूप में हुई है। शेरू पिछले काफी समय से यहां बाबू लाभ सिंह नगर में एक किराए के मकान में रह रहा था।

loksabha election banner

सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह ने बताया कि शेरू के पिता की काफी साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद वह जालंधर के गांधी वनिता आश्रम में रहने लगा था। यहां रहते हुए उसने चौथी कक्षा तक पढ़ाई की थी। इसके बाद बालिग होने पर उसे आश्रम से भेज दिया गया। इसके बाद वे हैं जालंधर और हरियाणा में रहा। हरियाणा में रहने के दौरान उसने अपनी कपड़े की फड़ी लगा ली थी, लेकिन यह काम ना चल पाने के कारण उस पर कई लाख रुपये का कर्ज चढ़ गया। कर्ज के बोझ में दबने के कारण वह जालंधर आकर रहने लगा और इस दौरान उसने पैसों की लालच में नशा तस्करी शुरू कर दी।

एसआई हरमिंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार बुधवार रात को उनकी पुलिस पार्टी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में स्थित माता गुजरी खालसा मॉडल स्कूल के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान हाथ में काले रंग का लिफाफा लेकर आ रहे शेरू को शक के आधार पर रोका गया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से काले लिफाफे में चरस बरामद हुई जो एक किलोग्राम पाई गई। इस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

तीन किलो अफीम और पिस्तौल समेत चार गिरफ्तार

जालंधर। देहात पुलिस ने 3 किलो अफीम और एक पिस्तौल समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें गुरप्रीत सिंह निवासी कपूरथला, कमलप्रीत सिंह और अमरजोत सिंह निवासी सुल्तानपुर लोधी और जसवंत सिंह निवासी अमृतसर शामिल है। यह चारों अफीम और हथियार लेकर यूपी से आए थे। इन्हें आदमपुर पुलिस ने महिमदपुर पुल नहर से नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया।

अफीम व पिस्तौल बरामद की गई जानकारी देते एसपी रविंदर पाल सिंह संधू व अन्य पुलिस अधिकारी।

कार में छिपाई थी अफीम

आदमपुर पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपितों ने इसी कार में छिपाई थी अफीम।

आरोपितों ने अफीम कार की साइड दरवाजे के गत्ते के अंदर छुपा कर रखी हुई थी। औरतों का 2 दिन का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है । देहात पुलिस के एस पी रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि आरोपितों से अभी पूछताछ की जा रही है। इनसे और भी अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.