Move to Jagran APP

Jalandhar Crime: सहेलियों के साथ बर्थडे मनाने गई युवती से दुष्कर्म, कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर किया था बेहोश

Misdeed in Jalandhar शहर में एक बर्थडे पार्टी में गई युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि लड़की का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। घटना के बाद वह काफी सहमी हुई है।

By sukrant safariEdited By: Vipin KumarPublished: Sat, 01 Oct 2022 04:54 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 04:54 PM (IST)
Jalandhar Crime: सहेलियों के साथ बर्थडे मनाने गई युवती से दुष्कर्म, कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर किया था बेहोश
Misdeed in Jalandhar: जालंधर में युवती के साथ दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर)

संवाद सहयोगी, जालंधर। Misdeed in Jalandhar: शहर की 19 वर्षीय लड़की अपनी बर्थडे पार्टी मनाने के लिए संगत सिंह नगर में एक सहेली के घर में गई। वहां पार्टी में मौजूद लड़के ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, फिर बाद उसे बस स्टैंड में छोड़ दिया। पीड़िता ने बताया वह अपनी बर्थडे पार्टी मनाने के लिए संगत सिंह नगर में एक सहेली के घर में गई थी और बर्थडे मे उसकी सहेली के जानकार भी मौजूद थे।

loksabha election banner

पार्टी मनाने के बाद वह सहेली और उनके जानकार मोनू के साथ वह नकोदर में धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के लिए चली गई। वापस आते समय मोनू उसे सहेलियों से अलग करके एक अन्य स्थान पर ले गया और रुक कर उनका इंतजार करने लगा। इसी दौरान मोनू ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई।

पीड़िता ने बताया कि जब उसे होश आया तो मोनू उसके साथ था। विरोध करने पर वह उसे जालंधर बस स्टैंड छोड़ कर चला गया। घटना को लेकर पीड़िता ने परिवार से बात की तो परिवार वालों ने मोनू के खिलाफ थाना 2 में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपित मोनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

पुलिस ने पीड़िता का करवाया मेडिकल, सहेलियों से की जा रही पूछताछ

थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि लड़की का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। इस घटना के बाद वह काफी सहमी हुई है, जिसके कारण वह बच्ची किसी से भी इस मामले को लेकर ज्यादा बात नहीं कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना को लेकर पीड़िता की सहेलियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। अगर सहेलियां उसके साथ धार्मिक स्थल पर साथ गई थी तो वह उनके साथ वापस घर क्यों नहीं लौटी। इसे लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा कि अगर किसी सहेली की भूमिका सामने आई तो उसका केस में नाम दर्ज किया जाएगा।

मोनू की गिरफ्तारी के लिए छापामारी

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित मोनू की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमें तैयार करके छापामारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मोनू को गिरफ्तार कर मामले की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा। पता चलेगा कि इस घटना में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पहले काटा केक, फिर धार्मिक स्थल पर माथा टेकने निकले

पीड़िता ने बताया कि उसने पहले सहेली के घर में अन्य सहेलियों के साथ केक काटा और उसी घर में उसकी सहेली का जानकार मोनू भी मौजूद था। केक काटने के बाद सहेलियों ने धार्मिक स्थल पर जाने की जिद की। वहां से आते समय मोनू उसे अलग जगह पर ले गया, जबकि अन्य सहेलियां अन्य रास्ते से घर वापस लौट आईं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.