यूथ अकाली दल ने कैबिनेट मंत्री आशु के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका
यूथ अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। पंजपीर चौक पर यह प्रदर्शन किया गया।
जेएनएन, जालंधर। यूथ अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। पंजपीर चौक पर प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए यूथ अकाली दल के प्रवक्ता एचएस वालिया ने कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु पर आरोप लगाए कि वह भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं और अधिकारियों को फोन पर सरेआम धमकियां दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस तरह का बर्ताव करने वाले मंत्री को कैबिनेट में रहने का कोई हक नहीं है। पंजाब के मुख्यमंत्री को इस संदर्भ में तुरंत कदम उठाकर उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर कर देना चाहिए। एचएस वालिया ने कहा कि भारत भूषण आशू इससे पहले महिला जिला शिक्षा अधिकारी से दुर्व्यवहार करने और अन्य मामलों संलिप्त पाए गए हैं। ऐसे मंत्री का कैबिनेट में बने रहना लोकतंत्र का हनन है, जो सरकारी ड्यूटी कर रहे मुलायम एवं अधिकारियों को धमकता है।
एचएस वालिया ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को नैतिकता के आधार पर भारत भूषण आशू से इस्तीफा ले लेना चाहिए और सरकारी ड्यूटी कर रहे अधिकारियों को धमकी देने के आरोप में उनके खिलाफ अापराधिक मामला भी दर्ज करना चाहिए।