जालंधर में कृषि कानूनों के खिलाफ यूथ अकाली दल का प्रदर्शन, डीसी दफ्तार के बाहर केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी
यूथ अकाली दल ने कृषि सुधार कानूनों के विरोध में डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर युवा अकाली कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका।
जालंधर, जेएनएन। यूथ अकाली दल ने कृषि सुधार कानूनों के विरोध में डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर युवा अकाली कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका। कृषि सुधार कानूनों को लेकर अकाली दल और भाजपा में इस समय विरोध बढ़ गया है और एक दूसरे के खिलाफ धरने प्रदर्शन भी शुरू हो गए हैं।
यह भी पढ़ें - कुत्तों की देखभाल के लिए धड़कता है अमृतसर के पीयूष का दिल, सर्दी में कंबल और तकिया की भी व्यवस्था
अकाली कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी है और किसान आंदोलन में बड़ी गिनती में किसानों के जान गंवाने के बावजूद भी केंद्र सरकार पर इसका कोई भी असर नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अकाली कार्यकर्ता किसान आंदोलन के साथ डटकर खड़े हैं और हर संघर्ष में साथ देंगे।
गौर हो कि कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों का रोष प्रदर्शन जारी है। जिसके दो माह से किसान इस कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे है। कई राजनीतिक दल भी किसान आंदोलन में किसानों के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जाहिर कर रहे है। कृषि सुधार कानूनों के विरोध में ही शिरोमणि अकाली दल के भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़ लिया था और कृषि सुधार कानूनों के विरोध में भाजपा को जमकर कोसा है। वहीं, किसान संगठनों का भी कहना है कि जब तक कृषि सुधार कानून रद नहीं हो जाते है, तब तक यह रोष धरने जारी रहेंगे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें