होशियारपुर में पतंग उड़ाते समय तीसरी मंजिल से गिरा किशोर, मौके पर ही मौत
होशियारपुर के सुतहैरी खुर्द में पतंग उड़ाते समय 11 साल के लड़के की मौत हो गई। लड़का पतंग उड़ाते समय छत से तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया।
होशियारपुर, जेएनएन। पतंग उड़ाते समय तीसरी मंजिल से गिरने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। यह हादसा शहर के सुतहैरी खुर्द में वीरवार दोपहर के समय हुआ है। मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
मनप्रीत सिंह पतंग उड़ाते उड़ाते डोर काटने के चक्कर में पड़ोसी की छत पर चला गया। घर में आंगन होने की वजह से छत में होल था। पतंगबाजी में मस्त मनप्रीत को इसका आभास नहीं हुआ और सीधा घर के आंगन में सिर के बल जा गिरा। घर के मालिक यह दृश्य देखकर दंग रह गए। मनप्रीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मनप्रीत का पिता गुरनाम सिंह बीते सोमवार को ही मस्कट गया था। उधर, मुक्तसर में चाइना डोर से कटने के कारण एक युवक घायल हो गया। यह हादसा जलालाबाद रोड पर हुआ। घायल का अस्पताल में इलाज करवाया गया।
बसंत पंचमी पर गिरकर तीन लोग हुए घायल
बसंत पंचमी पर पतंग उड़ाने का शौक कई लोगों पर भारी पड़ गया। पतंगबाजी के शौक को पूरा करने के चक्कर में तीन लोग गिरकर घायल हो गए। गिरकर घायल होने से दो लोगों को अस्पताल में अपना इलाज करवाना पड़ा। रूपनगर के फूल चक्कर मोहल्ले में में चाइनीज डोर की चपेट में एक व्यक्ति का पांव आ गया। डोर में फंसने के कारण उक्त व्यक्ति पहली मंजिल से नीचे गिर गया। हालांकि इस व्यक्ति को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। वहीं खन्ना में दो लाेग घायल हुए हैं। यहां बाजीगर बस्ती का रहने वाला राजकुमार राजू (29) पतंग उड़ाते वक्त छत से गिर गया। इसके बाद घायल को खन्ना के सिविल अस्पताल में ले गए, जहां उनका इलाज किया गया। उधर खन्ना में ही समाधी रोड पर पतंग उड़ाते समय दस साल की करमजीत कौर घायल हो गईं। कमरजीत कौर का सिविल अस्पताल में उपचार करवाया गया।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें