Move to Jagran APP

एक्स-रे करवाना है तो सिविल अस्पताल न जाएं, साल में आठ बार खराब हो चुकी है मशीन

सिविल अस्पताल में एक्स-रे मशीन साल में आठ बार खराब हो चुकी है। हर बार अस्पताल प्रबंधन संबंधित कंपनी को सूचना देकर खानापूर्ति कर देता है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 05:23 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 05:23 PM (IST)
एक्स-रे करवाना है तो सिविल अस्पताल न जाएं, साल में आठ बार खराब हो चुकी है मशीन
एक्स-रे करवाना है तो सिविल अस्पताल न जाएं, साल में आठ बार खराब हो चुकी है मशीन

जागरण संवाददाता, जालंधर। सिविल अस्पताल जालंधर में मरीजों को मिलने वाली सेवाओं को लेकर परेशानियों का सिलसिला थम नही रहा है। दवाइयों की किल्लत के साथ अब मरीजों को एक्स-रे की सेवाएं भी मिलनी बंद हो गई हैं। दो दिन से मशीन की खराबी को ठीक करवाने के लिए कंपनी को सूचित कर सेहत विभाग अपनी ड्यूटी पूरी समझने में विश्वास करता है। वहीं मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए निजी संस्थानों में भटकना पड़ता हैं। इस साल एक्सरे मशीन 8 खराब हो चुकी हैं।

loksabha election banner

शनिवार को सिविल अस्पताल में एक्स-रे करवाने वाले मरीजों को निराशा हाथ लगी। पिछले दो दिन से एक्सरे मशीन खराब चल रही है। अस्पताल में रोजाना 115 के करीब एक्सरे किए जाते हैं। एक्स-रे मशीन की खराबी की वजह से अस्पताल के राजस्व में कटौती के साथ मरीजों की जेब भी कट रही है। मॉडल हाउस इलाके के रहने वाले रोशन सिंह ने बताया कि उनके घुटने में दर्द था। शुक्रवार को अस्पताल में इलाज करवाने आए तो हड्डी रोग माहिर ने एक्स-रे करवाने की सलाह दी। एक्स-रे विभाग में तैनात स्टाफ ने मशीन खराब होने की बात कही और शनिवार को आने की सलाह दी। शनिवार को आने पर भी निराशा हाथ लगी। उन्होंने निजी सेंटर में मंहगे दाम पर एक्सरे करवा कर दवा शुरू की।

सिविल अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. जसमीत कौर बावा ने बताया कि एक्स-रे मशीन में तकनीकी खराबी आई है। उसे ठीक करवाने के लिए कंपनी को सूचित कर दिया है। जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.