Move to Jagran APP

Jalandhar Today 27th September: नवरात्र के दूसरे दिन मंदिरों में होंगे पूजन, जानें और क्या है खास

Jalandhar Today 27th September शहर में मंगलवार को सरकारी व गैर सरकारी सेंटरों में लोगों को बूस्टर की डोज लगाई जाएगी। वहीं नवरात्र के दूसरे दिन मंदिरों में पूजन होंगे। साथ ही देर रात तक रामलीला मंचन होंगे।

By JagranEdited By: DeepikaPublished: Tue, 27 Sep 2022 07:47 AM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 07:47 AM (IST)
Jalandhar Today 27th September: नवरात्र के दूसरे दिन मंदिरों में होंगे पूजन, जानें और क्या है खास
नवरात्र के दूसरे दिन मंदिरों में पूजन होंगे। (सांकेतिक)

जागरण संवाददाता, जालंधर। शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाटकाम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 27 सितंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है.....मंगलवार को जिले के सरकारी व गैर सरकारी सेंटरों में लोगों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। इसके साथ ही नवरात्र के दूसरे दिन मंदिरों में पूजन होंगे और देर रात तक रामलीला मंचन होंगे।

loksabha election banner

हवन यज्ञ

शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हीरां गेट में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 7 बजे से होगा। वहीं जालंधर छावनी श्री राम कथा शाम 5:30 बजे से होगी।

नवरात्र पूजन

नवरात्र के दूसरे दिन मंदिरों में पूजन होंगे। इसी के तहत श्री देवी तालाब मंदिर में नवरात्र पूजन सुबह 7:30 बजे से होगा और भारी संख्या में श्रद्धालु माता के चरणों में नतमस्तक होंगे।

वैक्सीन कैंप

15 से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। इसके तहत सिविल अस्पताल में फ्री वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।

सेवा प्रकल्प

रोटरी क्लब की तरफ से एसबीटी स्कूल में सेवा प्रकल्प दोपहर एक बजे से किया जाएगा। 

रामलीला का मंचन

प्राइमरी स्कूल गदईपुर में रामलीला का मंंचन रात 10 बजे से होगा।

यह भी पढ़ेंः- Jalandhar Weather Update: शहर में आज भी छाए रहेंगे हल्के बादल, पाकेट रेन की संभावना

यह भी पढ़ेंः-भगवान वाल्मीकि आश्रम में हुआ महायज्ञ

संवाद सहयोगी, जालंधर: भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी की तरफ से सोमवार को वाल्मीकि आश्रम शक्ति नगर में प्रदेश प्रधान विपन सभ्रवाल की अगुआई में महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान संत महापुरुषों ने सबकी मंगल कामना के लिए यज्ञ में आहुतियां डाली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.