World Water Day 2021ः जालंधर में शहीद अजीत सिंह नौजवान सोसायटी ने दिया पानी बचाने का संदेश
World Water Day 2021 जालंधर में शहीद अजीत सिंह नौजवान सोसायटी ने विश्व जल दिवस मनाया। सोसायटी के प्रधान दीपक महेंद्रू ने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती फिर क्यूं नहीं इसे बचाने के लिए सभी आगे आ रहें।
जालंधर, जेएनएन। World Water Day 2021 जालंधर में शहीद अजीत सिंह नौजवान सोसायटी की तरफ से नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार के जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव के निर्देशन पर सोमवार को विश्व जल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण और जल स्त्रोतों की रक्षा करने के लिए जागरूकता मुहिम चलाई, जिसके जरिए सभी को पानी की एक-एक बूंद को बचाने का संदेश दिया। ताकि बरसात के पानी की एक भी बूंद बर्बाद न हो। सोसायटी के प्रधान दीपक महेंद्रू ने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। यह तो सभी को पता है, फिर क्यूं नहीं इसे बचाने के लिए सभी आगे आ रहें। जीवन और भविष्य को बचाने के लिए सभी को जल जैसे अनमोल रत्न का ज्यादा से ज्यादा संरक्षण करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- लुधियाना में दो बच्चों की मां ने 4 साल तक प्रेमी से बनाए अवैध संबंध, पति को भनक लगी तो शर्मिंदगी में उठाया खौफनाक कदम
बरसात के दिनो में वर्षा के जल कि ज्यादा से ज्यादा संभाल करनी चाहिए। क्योंकि दुनिया के कई देशों में पीने के जल की कमी को देखा जा सकता है। भारत में कई प्रदेश जल की कमी से हर साल सूखे की समस्या झेलते हैं। पंजाब के कई जिलों में पानी का स्तर नीचे चला गया है। हम रोजाना छोटे-छोटे कामों के जरिये पानी की यूं ही बर्बाद कर देते हैं, बस हमें अपनी उन आदतों को सुधार करके पानी को बर्बाद होने से बचाना होगा।
कपड़े धोने में इस्तेमाल हुए पानी को गार्डन व पौधों में डालें, पानी की आरओ सिस्टम से निकले पानी को बचाएं और उसका प्रयोग सब्जियों को धोने, कपड़े धोने आदि में किया जा सकता है। इस दौरान सभी ने पानी की एक-एक बूंद को बचाने की शपथ ली। यहां ऋचा यादव, रेणुका, अंजलि, आर्यन उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- दो बच्चों की मां ने प्रेमी के चक्कर में पति छोड़ा, शारीरिक संबंध बनाकर वह भी शादी से मुकरा; दुष्कर्म का केस दर्ज
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें