जालंधर में Women Welfare Society का गठन, हिंसा की शिकार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा लक्ष्य
जालंधर में Women Welfare Society के गठन के बाद प्राथमिक चरण में 60 महिलाओं ने इसकी सदस्यता ली है। दूरदर्शन की पूर्व अधिकारी दविंदर कौर को संस्था का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि संस्था हिंसा पीड़ित महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ेगी।
जालंधर, जेएनएन। दूरदर्शन एनक्लेव फेस वन में महिला अधिकारों को लेकर विमेन वेलफेयर सोसाइटी (Women Welfare Society) का गठन किया गया है। प्राथमिक चरण में 60 से अधिक महिलाओं ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की है। दूरदर्शन की पूर्व अधिकारी दविंदर कौर को संस्था का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह डॉ. जिंदर कौर को प्रधान, बलविंदर कौर को उपप्रधान, मीणा चुंबर को महासचिव, हरमीत कौर तनेजा को सचिव, राधा रानी को कैशियर नियुक्त किया गया है।
इस दौरान कुमारी मनीषा ने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' विषय पर विस्तार से जानकारी दी। इसी तरह अंकिता ने महिला अधिकारों और कानूनी सहायता के बारे में बताया। दविंदर कौर ने कहा कि तमाम तरह के कानून होने के बावजूद महिलाएं आज भी अपने अधिकार पाने के लिए जद्दोजहद कर रही हैं। बाहर ही नहीं, घर में भी महिलाएं हिंसा का शिकार हो रही हैं। यह गंभीर चिंता का विषय है। जिले में हिंसा का शिकार होने वाली महिलाएं अपने अधिकारों की रक्षा के लिए वीमेन वेलफेयर सोसायटी से संपर्क कर सकती हैं। इस अवसर पर गीता रानी, हरमीत कौर, हरविंदर कौर, बलजीत कौर, सुरेंद्र कौर व गुरजीत कौर मौजूद थीं।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें