पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला का खेतों में मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
महिला शनिवार को महिला पशुओं के लिए चारा लाने पास ही के खेतों में गई थी। महिला शाम के बाद रात को भी अपने घर नहीं पहुंची। इसके बाद महिला के पति ने तलाश शुरू कर दी।
जालंधर, जेएनएन। पशुओं के लिए चारा लाने गई महिला का शव खेतों में मिलने से थाना लांबड़ा के गांव निज्जरां में सनसनी फैल गई। मृतक महिला की पहचान सीता देवी पत्नी लुभाया निवासी लांबड़ा के रूप मे हुई है।
जानकारी अनुसार महिला शनिवार को महिला पशुओं के लिए चारा लाने पास ही के खेतों में गई थी। महिला शाम के बाद रात को भी अपने घर नहीं पहुंची। इसके बाद महिला के पति ने तलाश शुरू कर दी, लेकिन रात के समय महिला का कोई पता नहीं चल पाया। रविवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने महिला के पति को बताया कि उसकी पत्नी का शव खेतों पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म हुआ है, उसके बाद हत्या कर दी गई है।
थाना लांबड़ा के प्रभारी रमनदीप सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं, इस बात का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही चल पाएगा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें