Move to Jagran APP

दिल्ली से हेरोइन की सप्लाई देने जालंधर आई तंजानियाई महिला गिरफ्तार

दिल्ली के विकासपुरी में रहने वाली तंजानिया की डोरीन एडसन नेजुदा जालंधर में हेरोइन सप्लाई करने आई थी। थाना मकसूदा पुलिस ने विधिपुर के पास नाकाबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से आधा किलो हेरोइन मिली।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 10:33 AM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 10:33 AM (IST)
दिल्ली से हेरोइन की सप्लाई देने जालंधर आई तंजानियाई महिला गिरफ्तार
दिल्ली से हेरोइन की सप्लाई देने जालंधर आई तंजानियाई महिला गिरफ्तार

संस, जालंधर : दिल्ली के विकासपुरी में रहने वाली तंजानिया की डोरीन एडसन नेजुदा जालंधर में हेरोइन सप्लाई करने आई थी। थाना मकसूदा पुलिस ने विधिपुर के पास नाकाबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से आधा किलो हेरोइन मिली।

loksabha election banner

एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि थाना मकसूदा के प्रभारी रमनदीप को सूचना मिली थी कि विदेशी महिला हेरोइन की सप्लाई करने आ रही है। शनिवार देर शाम जब उसे काबू किया गया तो वह अकेली थी। जाच में सामने आया है कि दिल्ली से बस में बैठकर आई थी और जालंधर में किसी को हेरोइन की सप्लाई देने वाली थी। एसएसपी ने बताया कि डोरीन को रिमाड पर लेकर सप्लाई देने और लेने वालों के बारे में पता किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी तंजानिया की ही सूफा हरुना शिवानी को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से 550 ग्राम हेरोइन मिली थी। रिमाड के दौरान यह भी जाच की जाएगी कि क्या इन दोनों का आपस में कोई संबंध है। विजिटर वीजा पर दिल्ली में रह रही थी डोरीन

डोरीन दिल्ली में करीब एक साल से विजिटर वीजा पर रह रही थी। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में उसका कोई रिश्तेदार रहता है जिससे मिलने के बहाने वह वहा रुकी हुई थी। वह वहा किराये के मकान पर रह रही थी। पुलिस अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि किससे मिलने के बहाने वो तंजानिया से दिल्ली आई हुई है। वहीं, दिल्ली में उससे जुड़े, शह देने वाले लोगों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि दिल्ली पुलिस से संपर्क किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले छह मामलों में पकड़े गए विदेशी नागरिकों में एक समानता है कि सभी दिल्ली में रहने वाले हैं। सभी के एक दूसरे के साथ क्या संबंध है, इसकी जाच करवाई जा रही है। वहीं दिल्ली में इनके साथियों की जानकारी हासिल की जा रही है ताकि हेरोइन की सप्लाई का शुरुआती नेटवर्क ब्रेक किया जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.