डीजे ऑपरेटर से झगड़े के बाद डांसर ने फंदा लगा दी जान
भगत ¨सह कालोनी में 25 वर्षीय डांसर आरती ने चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। आरती का फंदा लगाने से पहले धीना के दीपू नाम के युवक से झगड़ा हुआ था।
जागरण संवाददाता, जालंधर : भगत ¨सह कालोनी में 25 वर्षीय डांसर आरती ने चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। आरती का फंदा लगाने से पहले धीना के दीपू नाम के युवक से झगड़ा हुआ था। दीपू आरती को फोन कर घर भी आया था। देर शाम जब आरती की मां काम से घर लौटी तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तुड़वाकर खुलवाया। अंदर बेटी को फंदे से लटकता देख पुलिस को बुलाया गया। थाना आठ की पुलिस ने मां नीरू के बयानों पर दीपू पर केस दर्ज करने की तैयारी शुरू की है। पुलिस के मुताबिक भगत ¨सह कॉलोनी निवासी आरती (25) के पिता मदनलाल की कई साल पहले मौत हो चुकी है। घर में मां नीरू, भतीजी सानिया साथ में रहते हैं। नीरू ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पत्नी के साथ कॉलोनी में ही अलग रहता है। वह इंडस्ट्रियल एरिया में डिब्बा बनाने वाली फैक्टरी में काम करती है जबकि आरती आर्केस्ट्रा में डांसर थी। नीरू के मुताबिक दोपहर करीब 3 बजे वह लंच के दौरान जब घर आई थी तब आरती ने खुद खाना बनाकर उसे खिलाया था। इसके बाद वह वापस फैक्ट्री चली गई। शाम पांच बजे वह फैक्टरी से निकली तो सीधा रिश्तेदार की तबियत खराब होने पर वह उनके घर चली गयी। रात करीब 8 बजे वह घर पहुंची तो पोती सानिया ने बताया कि आरती दरवाजा नहीं खोल रही है।
इस पर उन्होंने कई आवाजें लगाई और कोशिश की लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका के चलते लोगों की मदद से दरवाजा तोड़वा दिया। अंदर देखा कि आरती चुन्नी के फंदे से फंखे से लटक रही थी। लोगों ने शव नीचे उतारा और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने कमरे की छानबीन की, हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। आरती के फोन पर अंतिम काल दीपू के नाम की थी। वहीं 10 साल की सानिया ने भी बताया कि शाम को घर पर दीपू आया था। तब दीपू से आरती का काफी लंबा झगड़ा भी हुआ था। इस दौरान उसे खेलने के लिए बाहर भेज दिया गया था। वहीं दीपू के जाने के बाद आरती ने कमरा बंद कर लिया और फिर नहीं खोला। तीन दिन से काम पर नहीं जा रही थीं आरती
पुलिस ने जांच में पाया कि आरती पिछले तीन दिनों से परेशान थी। इस कारण वह काम पर भी नहीं जा रही थी। वहीं दीपू धीना गांव का रहने वाला है और नागरा में एक डीजे संचालक के पास काम करता है। पुलिस ने मां नीरू के बयानों पर दीपू पुत्र मनोहर लाल पर केस दर्ज करने की तैयारी की है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।