जालंधर में दुर्घटनाओं को दावत दे रही शहीद बाबू लाभ सिंह नगर पुली की टूटी रेलिंग
शहीद बाबू लाभ सिंह नगर-मकसूदां मार्ग पर बनी पुली की रेलिंग कई वर्षों से टूटी है। यहां रात को खतरा और भी बढ़ जाता है क्योंकि आसपास स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी नहीं है। अंधेरे के बीच गुजरते वाहन चालक कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं।
जालंधर, जेएनएन। शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में नाले के ऊपर बनी पुली की रेलिंग लंबे समय से टूटी हुई है। यहां सड़क के दोनों ओर वाहन चालकों के लिए बचाव का कोई इंतजाम नहीं है। इस कारण यहां हमेशा दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। इस रास्ते से दिन भर न केवल राहगीर बल्कि भारी वाहन भी गुजरते हैं। जरा जी असावधानी में ये कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
बता दें कि शहीद बाबू लाभ सिंह नगर से मकसूदां की तरफ जाते मार्ग पर स्थित नाले पर पुली बनाई गई थी। इसके दोनों तरफ सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाई गई थी। कुछ समय बाद ही यह रेलिंग टूट गई। लंबे समय बाद भी इसे नए सिरे से नहीं बनाया गया है। हालात से वाकिफ हो चुके राहगीर अब यहां के बजाए डीएवी कॉलेज रोड की तरफ से गुजरना पसंद करते हैं।
मकसूदां सब्जी मंडी को भी यह एकमात्र रास्ता
गुलाब देवी रोड और शहीद बाबू लाभ सिंह नगर से मकसूदां सब्जी मंडी जाने के लिए यह एकमात्र रास्ता है। यहां से ही दिन भर मकसूदां सब्जी मंडी को जाने वाले रिटेल व्यापारी गुजरते हैं। पुली की टूटी हुई रेलिंग उनके लिए परेशानी खड़ी कर रही है। रात को खतरा और भी बढ़ जाता है क्योंकि आसपास स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी नहीं है। अंधेरे के बीच गुजरते वाहन चालक कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं।
नगर निगम ने कभी नहीं दिया ध्यान
इस बारे में शहीद बाबू लाभ सिंह नगर निवासी संजीव कुमार बताते हैं कि इस रैली का निर्माण करवाने की तरफ नगर निगम ने कभी भी ध्यान नहीं दिया। यही कारण है कि दिन ढलने के बाद इस रास्ते से गुजरने से भी डर लगता है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें