Move to Jagran APP

सहायक मैनेजर का अन्‍य युवती से था अवैध संबंध, पत्नी ने किया बुरा हाल

जालंधर में अवैध संबंध के शक में प‍ति का गुप्‍तांग काट डाला। पति एक निजी बैंक में सहायक मैनेजर है। पति की हालत नाजुक बनी हुई हे

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 21 Feb 2018 09:35 AM (IST)Updated: Wed, 21 Feb 2018 08:51 PM (IST)
सहायक मैनेजर का अन्‍य युवती से था अवैध संबंध, पत्नी ने किया बुरा हाल
सहायक मैनेजर का अन्‍य युवती से था अवैध संबंध, पत्नी ने किया बुरा हाल

जेएनएन, जालंधर। रामामंडी के जोगिंदर नगर इलाके में अवैध संबंधों के शक में एक पत्नी ने पति का गुप्तांग काट डाला। वारदात से पहले दंपती में पति के अवैध संबंध बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों अलग-अलग कमरों में सो गए। पति के सोने के बाद देर रात पत्नी ने पहले उसके सिर पर भारी सरिया से वार कर उसे बेहोश कर दिया फिर चाकू से गुप्तांग काट डाला। काफी देर बाद होश आने पर पति ने चीख पुकार मचाई। पड़ोसियों ने उसे जौहल अस्पताल में भर्ती कराया। आईसीयू में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

loksabha election banner

पत्नी को था पति के अवैध संबंधों का शक, कुछ दिन पहले पत्नी ने देखे मैसेज

दकोहा चौकी इंचार्ज रविंदर कुमार ने बताया कि पति प्राइवेट बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है। दंपती अपने दो बच्चों के साथ रामा मंडी के जोगिंदर नगर में रहते हैं। दोनों की शादी को 14 साल हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार पत्नी ने पति के मोबाइल पर कुछ दिनों पहले कुछ मैसेज पढ़े। इसके बाद उसे पति के किसी युवती के साथ अवैध संबंधों का शक हो गया। पत्‍नी को शक पति की रिश्तेदारी की एक लड़की पर गया, जोकि शहर में ही एक कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रही है। पति ने उसे पीजी दिलाने में मदद की थी। शक के चलते दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी होता रहता था।

पुलिस के मुताबिक सोमवार रात दोनों साथ खाना खाकर कमरे में पहुंचे। पत्नी पति से बात करने लगी तो पति ने झिड़क दिया। इस पर दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान दोनों बच्चे सो रहे थे। पति के सोने के बाद देर रात पत्नी उठी और पति से सिर पर सरिये से वार दिया। इससे पति बेहोश हो गया। इसके बाद पत्नी किचन से चाकू लाई और पति का गुप्तांग काट डाला। पत्नी ने गुप्तांग काटकर अलग कर दिया। कुछ देर बाद जब आजाद को होश आया तो उसने शोर मचाया। शोर सुन इलाके के लोग दौड़े और उसे तुरंत जौहल अस्पताल लेकर गए।

पिता के बयानों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

चौकी इंचार्ज रविंदर कुमार ने पीडि़त पति के पिता के बयान पर पत्नी के खिलाफ हत्या के प्रयास और खतरनाक हथियार का उपयोग करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जौहल अस्पताल के अंदर ही पत्नी को हिरासत में ले लिया। पति अभी आईसीयू में रखा है। होश न आने के कारण उसका बयान दर्ज नहीं किया जा सका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.